डाकघर के सभी खातों को आधार से जोड़ना जरूरी

Updated at : 09 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर के सभी खातों को आधार से जोड़ना जरूरी

नवादा (नगर) : आधार नंबर से सभी बचत खाता को जोड़ा जाना है. इस योजना को लागू कराने को लेकर डाक विभाग के डिवीजन कार्यालय के अधिकारियों की बैठक डाक अधीक्षक शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए सभी खाता को तय समय सीमा में आधार […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : आधार नंबर से सभी बचत खाता को जोड़ा जाना है. इस योजना को लागू कराने को लेकर डाक विभाग के डिवीजन कार्यालय के अधिकारियों की बैठक डाक अधीक्षक शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए सभी खाता को तय समय सीमा में आधार से लिंक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आधार कार्ड से बचत खाता को जोड़ने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है.

पेंशनर खाता को 20 जून तक व बचत खाता को 15 जुलाई तक आधार कार्ड से जोड़ना है. डाक अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि आधार नंबर से एकाउंट को लिंक करने से कई लाभ मिलते हैं. सरकार सभी खाते को आधार नंबर से जोड़ने जा रही हैं. डाक अधीक्षक ने कहा कि आधार कार्ड से जुड़ने से ग्राहकों को सेवा का सीधा लाभ मिलेगा. डीभीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से मिलनेवाली राशि अब लाभुक के सीधे खाते में जमा होगी. उन्होंने कहा कि नवादा डिवीजन में एक लाख 72 हजार सात सौ 71 मनरेगा के खाते हैं.

इसके अलावे 18 हजार एक सौ 28 बीपीएल परिवारों के खाते हैं. इन सभी खातों को आधार नंबर से जोड़ने के बाद योजना के लिए मिलनेवाली राशि का सीधा लाभ लाभुकों को मिलेगा. इसके अलावे सीबीएस खाता को आधार से जोड़ने के बाद ट्रेबल वेल्फेयर स्कीम स्कॉलरशिप स्कीम आदि का लाभ भी आसानी से मिल पायेगा. बैठक में सहायक डाक अधीक्षक संजय कुमार चौधरी, डाक निरीक्षक अमित कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन