13 से 18 जून तक दो पालियों में होगी नौवीं की परीक्षा
Updated at : 04 Jun 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे 39 परीक्षा केंद्रों पर 35 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा नवादा (नगर) : नौवीं वर्ग की वार्षिक परीक्षा 2016 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को सभी केंद्राधीक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में कई प्रधानाध्यापकों ने परीक्षा […]
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे
39 परीक्षा केंद्रों पर 35 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
नवादा (नगर) : नौवीं वर्ग की वार्षिक परीक्षा 2016 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को सभी केंद्राधीक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में कई प्रधानाध्यापकों ने परीक्षा का केंद्र बदले जाने पर प्रश्न उठाये. कन्हाई इंटर स्कूल के प्राचार्य रामशरण प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा ली जा रही नौवीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर जिस प्रकार की व्यवस्था जिले में की गयी है.
यह कदाचार को रोकने के बजाय बढ़ावा देने का काम करेगा. सभी विद्यार्थियों की परीक्षा प्रखंड मुख्यालय में लेने का आदेश निर्गत किया गया है. इसी प्रकार से पहली बार केंद्राधीक्षक के रूप में प्राचार्यों को दूसरे स्कूलों में सीएस के रूप में ड्यूटी दिया गया है. इस नयी व्यवस्था से समस्याएं और अधिक बढ़ेगी. जब किसी भी स्कूल का होम सेंटर नहीं है. तो सीएस का केंद्र बदलने की क्या आवश्यकता है. इस व्यवस्था से परीक्षा में कदाचार को बढ़ावा मिलेगा.
नये स्थान पर जो प्राचार्य सीएस के रूप में जायेंगे. उन्हें टेबुल डेस्क से लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था खड़ी करनी होगी. साथ ही सीएस के अंदर काम करनेवाले वीक्षक उसी प्रखंड क्षेत्र के रहेंगे. इससे कदाचार पर रोक लगने के बजाय बढ़ावा ही मिलेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.
कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के दिये गये निर्देश : 13 से 18 जून तक दो पालियों में संचालित होनेवाली नौवीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें परीक्षा केंद्रों पर कदाचार की रोकथाम करने तथा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाने है.
वीक्षकों को अनुमंडल व प्रखंड के अनुसार ड्यूटी पर लगाया जायेगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि वीक्षण कार्य में संबंधित स्कूल के शिक्षक को नहीं लगाया जायेगा. साथ ही जिस स्कूल का सेंटर जिस परीक्षा केंद्र पर होगा. वहां उस स्कूल का वीक्षक नहीं लगेंगे.
विद्यार्थी को बैठाने की व्यवस्था पर उठे सवाल : परीक्षा के समय किस प्रकार से परीक्षार्थियों को बैठाया जाना है. इस बात की जानकारी को लेकर भी कई शिक्षकों ने सवाल खड़े किये. कन्हार्इ स्कूल के प्राचार्य रामशरण प्रसाद यादव ने कहा कि मैट्रिक व इंटर की तरह छात्र व छात्राओं का सेंटर अलग-अलग नहीं बनाये गये हैं. ऐसे हालात में छात्रों और छात्राओं को कैसे बैठाया जाना है. इस संबंध में जानकारी मांगी. शिक्षकों ने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग दिशा निर्देश जारी करे. ताकि विद्यार्थियों को सही तरीके से बैठाया जा सके. सीट प्लान के लिए अलग-अलग व्यवस्था करनी है या रौल नंबर के अनुसार विद्यार्थियों को बैठने दिया जाना है.
अधिकारियों ने दिये निर्देश : बैठक में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा, स्थापना डीपीओ एसके मंडल, सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ चिंता कुमारी, एपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र आदि ने परीक्षा से संबंधित जानकारियां दी. अधिकारियों ने कहा कि डीएम के आदेश पर सभी सीएस का केंद्र बदला गया है.
नये स्थान पर केंद्राधीक्षक के रूप में प्राचार्यों को अपना योगदान करना है. बैठक में माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा होने वाली नौवीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है.
मोबाइल फोन का प्रयोग रहेगा बंद : परीक्षा केंद्र में प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी को यह सुनिश्चित करना है कि ड्यूटी पर तैनात प्रतिनियुक्त शिक्षक व अन्य कर्मचारी अपने साथ सभी वैध कागजात लाये हैं या नहीं. किसी अन्य कागजात के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




