वारिसलीगंज में वोटिंग आज
Updated at : 14 May 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशासन ने की है पांच चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डाले जायेंगे वोट नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों 06324-217710 व 06324-273158 पर करें संपर्क नवादा (कार्यालय) : पंचायत चुनाव के तहत छठे चरण में वारिसलीगंज प्रखंड के 217 मतदान केंद्रों पर पांच चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच भयमुक्त वातावरण […]
विज्ञापन
प्रशासन ने की है पांच चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था
सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डाले जायेंगे वोट
नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों 06324-217710 व 06324-273158 पर करें संपर्क
नवादा (कार्यालय) : पंचायत चुनाव के तहत छठे चरण में वारिसलीगंज प्रखंड के 217 मतदान केंद्रों पर पांच चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच भयमुक्त वातावरण में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे. सभी पंचायतों में चुनाव के लिए चुनावकर्मियों को रवाना कर दिया गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनावकर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाये गये हैं. एक हजार 27 मतदानकर्मी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए लगाये गये हैं. पांच चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर, पीसीसीपी पैट्रोलिंग व क्यूआरटी टीमें गठित की गयी हैं.
नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय
जिला नियंत्रण कक्ष ने काम करना शुरू कर दिया है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-217710 है. प्रखंड कार्यालय, वारिसलीगंज में भी प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका नंबर 06324-273158 है. दोनों नियंत्रण कक्ष में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए वज्रवाहन, अग्निशमन व चिकित्सक दल सहित एंबुलेंस एवं सुरक्षित दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. थाना स्तर पर त्वरित कार्रवाई दल का भी गठन किया गया है. कंट्रोल रूम में जिला प्रभारी उपनिर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा को बनाया गया है. वहीं, डीपीआरओ परिमल कुमार को विशेष रूप से कार्य सौंपा गया है. प्रखंड स्तर पर बने कंट्रोल रूम में स्थानीय बीडीओ व थानाध्यक्ष को मुख्य रूप से प्रभार दिया गया है. किसी प्रकार की अप्रिय घटना या शिकायत हो तो फोन करके या एसएमएस करके शिकायत कर सकते हैं. कंट्रोल रूम सुबह में सही समय पर मतदान हुआ या नहीं. इसके लिए भी लगातार रिपोर्टिंग लेते रहेंगे.
बनायी गयी जांच चौकी
दक्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में वारिसलीगंज प्रखंड के शाहपुर मोड़, अपसढ़ मोड़, बरनामा मोड़ व बागी बरडीहा मोड़ सहित सात स्थानों पर वाहन जांच के लिए चेक पोस्ट बनाये गये हैं. वहीं, पांच स्थानों पर प्रखंड बॉर्डर को सील कर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं. प्रखंड के वारिसलीगंज बरबीघा रोड में सगमा भेड़िया पुल के पास, गिरियक शाहपुर रोड में अपसढ़ मोड़, खरांट रोड में बरनावां मोड़ के पास, कोचगांव बिलारी पथ पर लोहराजपुर मोड़ के पास, कटौना पथ में शिवगंज तुल्लापुर मोड़ के पास बॉर्डर को सील कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




