पानी की कमी का गरमा फसलों पर दिख रहा असर

Updated at : 12 May 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पानी की कमी का गरमा फसलों पर दिख रहा असर

सिंचाई के साधन नहीं होने से गरमा धान से किसानों ने की तौबा नवादा : पानी के कारण गरमा फसलें प्रभावित हो रही हैं. सिंचाई का समुचित साधन नहीं होने के कारण उत्पादन पर बुरा असर पड़ने के आसार बने हैं. वैसे जिले के किसानों ने पानी की कमी को देखते हुए लंबे समय से […]

विज्ञापन
सिंचाई के साधन नहीं होने से गरमा धान से किसानों ने की तौबा
नवादा : पानी के कारण गरमा फसलें प्रभावित हो रही हैं. सिंचाई का समुचित साधन नहीं होने के कारण उत्पादन पर बुरा असर पड़ने के आसार बने हैं. वैसे जिले के किसानों ने पानी की कमी को देखते हुए लंबे समय से गरमा धान लगाने से तौबा कर रखा है. ऐसे में गरमा मक्का व मूंग दो बेहतर विकल्प इनके पास बचे. किसानों ने दोनों फसलों को लगाया है. इन पर सिंचाई की असुविधा का व्यापक असर पड़ा है. इसके अलावा जेठुआ सब्जी भी किसानों के लिए अच्छा विकल्प रहा है. ये सभी बतौर नकदी फसलें किसानों को लाभान्वित करती रही हैं.
बताया जाता है कि मौसम की बेरुखी व तेजी से आये बदलाव ने किसानों को परेशान किया है. कई सब्जियों की उत्पादकता घटी है. इसने बाजार पर भी असर डाला है. सब्जियों के दाम बढ़े हैं. जिले में गरमा धान लगाने का जोखिम अब यहां के किसान नहीं उठाते हैं. मूंग की फसल पर भी सिंचाई के साधन नहीं होने का असर पड़ रहा है.
कई गांवों में किसानों ने इस बार मूंग की फसल लगाया ही नहीं. जहां लगाये गये वे भी पछता रहे हैं. उनका कहना है कि वाटर लेअर काफी नीचे चला गया है. पंपसेट काम नहीं करते है. फसलों का सही समय पर पटवन नहीं हो पाता है. कहीं-कहीं तो लगाने के साथ ही फसलें मर गयी. ऐसे में गरमा फसल पूरी तरह जोखिम से भरा है. किसानों की पीड़ा अनसूनी है. फिर ये अपने स्तर पर गरमा फसल नहीं लगाने का निर्णय ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन