राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफलाइन करें चेक, ये है बेस्ट तरीका
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की पूरी तैयारी कर ली गई है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन दिया जाता है. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफलाइन चेक करने के सबसे सटीक तरीका यहां देख सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं को रिजल्ट 2026 को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं. अगर आप भी इंटरनेट पर रिजल्ट चेक करने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो राजस्थान बोर्ड ने इसके लिए ऑफलाइन और SMS दोनों ऑप्शन दिए हैं. मतलब आपको बस मोबाइल या फोन की मदद से ही अपना रिजल्ट पता चल सकता है.
Rajasthan Board 12th Result by SMS: फोन में SMS से पाएं मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 अब जारी होने वाला है. RBSE यानी राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने इसे ऑफलाइन और SMS दोनों तरीके से चेक करने का ऑप्शन दिया है. छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ इंटरनेट की जरूरत नहीं है.
SMS के माध्यम से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए मैसेज बॉक्स में RJ12 <स्पेस> Roll Number (रोल नंबर) लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा.
स्कूल जाकर रिजल्ट चेक करना
अगर आप ऑफलाइन रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है अपने स्कूल जाना. ज्यादातर स्कूल बोर्ड से प्रिंट आउट लेकर अपने नोटिस बोर्ड पर चिपकाते हैं. आप वहां जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह तरीका सबसे भरोसेमंद और तेज है.
31 मार्च को आ सकता है रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर बताया कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च, 2026 को जारी हो सकता है. छात्र रिजल्ट की सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मोबाइल पर पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का अलर्ट, पहले कर लें रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










