मोबाइल पर पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का अलर्ट, पहले कर लें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 26 Mar 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 12th Result

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. RBSE जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने स्कोर की जांच करेंगे. ऐसे में कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: अगर आप बिना परेशानी के तुरंत Rajasthan Board 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो मोबाइल पर रिजल्ट अलर्ट पाने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker, IndiaResults और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.

मोबाइल पर ऐसे पाएं रिजल्ट का अलर्ट

छात्र अगर चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही उनके मोबाइल पर सूचना मिल जाए तो इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा. कई रिजल्ट वेबसाइट्स पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

रजिस्ट्रेशन करने के बाद जैसे ही राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होगा, आपको तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन या SMS के जरिए जानकारी मिल जाएगी. इससे वेबसाइट क्रैश होने की समस्या से भी बचा जा सकता है.

DigiLocker पर ऐसे देखें RBSE 12th Result

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.
  • अब मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें.
  • अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो साइन अप करके नया अकाउंट बनाएं.
  • इसके बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं.
  • यहां Board of Secondary Education Rajasthan को सर्च करें.
  • अब RBSE Class 12 Marksheet के विकल्प पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker Registration Here

IndiaResults वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र IndiaResults वेबसाइट के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सबसे पहले वेबसाइट indiaresults.com पर जाएं और Rajasthan Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. यहां से छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड की ओर से एक फॉर्मेट और नंबर जारी किया जाता है. SMS के माध्यम से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए मैसेज बॉक्स में RJ12 <स्पेस> Roll Number (रोल नंबर) लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तैयारी पूरी, Digilocker पर करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola