आंधी-पानी ने गरमी से दिलायी राहत
Updated at : 05 May 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : ऊमस भरी गरमी से बुधवार को आंधी व बारिश में राहत दिलायी. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बारिश तो नहीं हुई, परंतु मौसम में आयी में नरमी ने लोगों को गरमी से निजात दिलायी है. बुधवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी व बूंदा-बांदी ने लोगों को गरमी से निजात […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : ऊमस भरी गरमी से बुधवार को आंधी व बारिश में राहत दिलायी. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बारिश तो नहीं हुई, परंतु मौसम में आयी में नरमी ने लोगों को गरमी से निजात दिलायी है. बुधवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी व बूंदा-बांदी ने लोगों को गरमी से निजात दिलाने का काम किया है. चिलचिलाते घूप से लोग और खासकर बच्चे परेशान थे.
आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिरने व मकानों के एसबेस्टस व फूस की छपरें उड़ने की भी सूचना है. इस आंधी पानी में शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में अशोक स्वर्णकार के घर की दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची आरती की दब कर मौत हो गयी. इधर, वारिसलीगंज स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर की छत का एस्बेस्टस भी हवा के तेज झोंके के कारण उड़ गये. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित होने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं.
आंधी से हुई भारी तबाही
कौआकोल. बुधवार को आये भयंकर आंधी पानी ने कौआकोल में जमकर तबाही मचाया. आंधी के कारण जहां सैकड़ों लोगों की घरों की छप्पर तथा कर्कट उड़ गये.सैकड़ों पेड़ पौधे भी उखड़ गये हैं. कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गये व तार गिर गये हैं. भयंकर आंधी से हुए नुकसान के कारण दर्जनों लोग बेघर हो गये हैं. वहीं, ओला गिरने से गरमा फसल व मूंग को भी भारी क्षति पहुंची है. कई मवेशियों की भी जान जाने की भी खबर है.
बिजली आपूर्ति बंद
काशीचक. बुधवार की शाम अचानक आयी तेज आंधी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आंधी के कारण बिजली के तार टूट गये, जिससे सप्लाई बाधित हो गयी है. जानकारी के अनुसार, काशीचक के भट्ठा मोड़ के पास पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर सड़क पर गिर गया. इससे आवागमन बाधित हो गया़ लोगों के सहयोग से अर्थमूवर द्वारा बड़ी टहनी को हटाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ़ लोगों का मानना है कि पिछले सात माह से बारिश नहीं हुई है. खेतों में दरारें पड़ गयी हैं व तालाब सूख गये हैं. इससे जानवरों को भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा था. इस थोड़ी सी बारिश के बाद हरी सब्जी एवं जानवरों के खाने के लिए लगाये गये घास में यह पानी काफी फायदेमंद होगा.
वज्रपात से दो पशुओं की मौत
कौआकोल. कौआकोल में बुधवार को आंधी पानी के दौरान हुए वज्रपात से नावाडीह में गुलू यादव के दो मवेशियों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मवेशियों में एक भैंस व एक भैंस के बच्चे हैं. बारिश के समय दोनों मवेशी बधार से चर कर घर लौट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




