ग्रामीण महिलाओं ने जताया विरोध

Updated at : 29 Feb 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं ने जताया विरोध

नवादा (सदर) : दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ प्रसाद के घरों की कुर्की जप्ती करने पहुंची पुलिस को ग्रामीण महिलाओं के विरोध का स्वर सुनना पड़ा. महिलाएं विधायक राजबल्लभ प्रसाद को विरोधियों द्वारा फंसाये जाने की साजिश करार दे रही थी. ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि विधायक राजबल्लभ प्रसाद इस तरह की घटिया हरकत […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ प्रसाद के घरों की कुर्की जप्ती करने पहुंची पुलिस को ग्रामीण महिलाओं के विरोध का स्वर सुनना पड़ा. महिलाएं विधायक राजबल्लभ प्रसाद को विरोधियों द्वारा फंसाये जाने की साजिश करार दे रही थी. ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि विधायक राजबल्लभ प्रसाद इस तरह की घटिया हरकत कभी नहीं किया है. क्षेत्र की महिलाएं सुबह-शाम गुजरती है परंतु किसी तरह की घटना आज तक नहीं हुई है. राजबल्लभ को साजिश के तहत फंसाने का काम किया जा रहा है.
जल्द ही विधायक को आरोप मुक्त नहीं किया गया तो पथरा इंग्लिश की समस्त महिलाएं सड़कों पर उतर आयेंगी. महिलाओं के विरोध स्वर को देखते हुए नालंदा से काफी संख्या में पहुंची महिला आरक्षियों ने ग्रामीण महिलाओं को शांत कराया. राजबल्लभ प्रसाद के आवासीय कार्यालय में हो रही कुर्की जप्ती की कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के खेतों में भी काफी संख्या में ग्रामीण जमे हुए थे. बस आ रही थी कि बेवजह विधायक को फंसाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन