वारिसलीगंज स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Updated at : 28 Feb 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
वारिसलीगंज स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

वारिसलीगंज : रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नवादा परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा का कारण ट्रेन खुलने में विलंब बताया गया. जानकारी के अनुसार, किऊल की ओर से आनेवाली 53625 डीएमयू पैसेंजर रेलगाड़ी काशीचक स्टेशन आ रही थी. वहीं, गया की ओर से 53404 रामपुर हाट पैंसेंजर नवादा में थी. […]

विज्ञापन
वारिसलीगंज : रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नवादा परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा का कारण ट्रेन खुलने में विलंब बताया गया. जानकारी के अनुसार, किऊल की ओर से आनेवाली 53625 डीएमयू पैसेंजर रेलगाड़ी काशीचक स्टेशन आ रही थी. वहीं, गया की ओर से 53404 रामपुर हाट पैंसेंजर नवादा में थी. इस बीच नवादा से रामपुर हाट को खोल दिया गया, लेकिन डीएमयू ट्रेन काशीचक से नहीं खुल पायी थी. इसी को लेकर परीक्षार्थी उग्र होकर स्टेशन परिसर में लगे सूचना पट्ट को उखाड़ कर तोड़फोड़ की.
जेनेरेटर को क्षतिग्रस्त करने के साथ कार्यालय में ड्यूटी पर रहे रेलकर्मी के साथ गाली-गलौज की गयी. इस घटना से कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जो ट्रेन खुलने के बाद शांत हो सकी. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक बीआर दास ने बताया कि परीक्षार्थी का कहना था कि रामपुर हाट को नवादा में रोककर, डीएमयू को पहले लाया जाये, जो संभव नहीं था. इसी बात को लेकर परीक्षार्थी उग्र हो गये और स्टेशन परिसर में सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाया गया है, जो दुखद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन