पिस्टल के साथ शराबी गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल के साथ शराबी गिरफ्तार

नवादा (सदर) : शहर के अस्पताल रोड स्थित प्रधान डाकघर के समीप से पुलिस ने एक शराबी युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अपना नाम जितेंद्र कुमार व काशीचक का रहनेवाला बताता है. नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रहे […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : शहर के अस्पताल रोड स्थित प्रधान डाकघर के समीप से पुलिस ने एक शराबी युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अपना नाम जितेंद्र कुमार व काशीचक का रहनेवाला बताता है.
नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रहे जितेंद्र की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से देसी एक पिस्टल बरामद किया गया है. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात युवक के होश आने के बाद ही किया जा सकता है. आखिर किस उद्देश्य से युवक अवैध पिस्टल को अपने पास रखे हुए था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन