कबड्डी व वॉलीबॉल में अनियमितता को लेकर रोष

कबड्डी व वॉलीबॉल में अनियमितता को लेकर रोष अकबरपुर. अकबरपुर मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय वाल मेला के आयोजन पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने अंगुली उठाना शुरू कर दिया है. प्रधानाध्यापक आशीष घोष, समन्वयक प्रमोद भारती ने बताया कि बीइओ द्वारा कबड्डी व वॉलीबाॅल प्रतियोगिता बिना कराये ही छात्र-छात्राओं का चयन कर […]
कबड्डी व वॉलीबॉल में अनियमितता को लेकर रोष अकबरपुर. अकबरपुर मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय वाल मेला के आयोजन पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने अंगुली उठाना शुरू कर दिया है. प्रधानाध्यापक आशीष घोष, समन्वयक प्रमोद भारती ने बताया कि बीइओ द्वारा कबड्डी व वॉलीबाॅल प्रतियोगिता बिना कराये ही छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि मध्य विद्यालय लखमोहना के छात्रों व मध्य विद्यालय भनैल के छात्राओं का चयन बिना खेल खिलाये ही कर इसकी सूची सर्व शिक्षा अभियान को भेज दिया गया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का चयन पिछले वर्ष राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में किया गया था. लेकिन, इस बार बीइओ की मनमानी के इनका चयन नहीं हो पाया है. इसके कारण प्रधानाध्यापकों में बीइओ के खिलाफ रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




