नहीं मिल रहे वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस

Updated at : 13 Jan 2016 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिल रहे वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस

नहीं मिल रहे वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस नवादा (सदर). प्रदेश सरकार के आपूर्ति विभाग के सचिव पंकज कुमार द्वारा पिछले वर्ष 16 मई को ही जारी किये गये आदेश के बाद भी जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस निर्गत नहीं किये जा रहे हैं. सरकार द्वारा प्रदेश के सभी डीएम को लाइसेंस […]

विज्ञापन

नहीं मिल रहे वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस नवादा (सदर). प्रदेश सरकार के आपूर्ति विभाग के सचिव पंकज कुमार द्वारा पिछले वर्ष 16 मई को ही जारी किये गये आदेश के बाद भी जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस निर्गत नहीं किये जा रहे हैं. सरकार द्वारा प्रदेश के सभी डीएम को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदकों की संख्या की मांग की गयी थी. परंतु, अब तक उपलब्ध नहीं होने के कारण नवादा जिले के दर्जनों आवेदक जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लाइसेंस लेने की आस लगाये बैठे हैं. कई आवेदकों ने बताया कि डीमए ललन जी के समक्ष सरकार के सचिव के आदेश की प्रति भी उपलब्ध करायी गयी थी. परंतु, उन्होंने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किया था. आवेदकों ने डीएम मनोज कुमार से इस संबंध में अग्रेत्तर कार्रवाई करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन