बालू चोरी में ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बालू चोरी में ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

बालू चोरी में ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार सिरदला. बालू ठेकेदारों की सूचना पर सिरदला पुलिस ने बुधवार को बालू चोरी के मामले में सघन छापेमारी की. इसमें तिलैया नदी घाट से बालू चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर पीपरा गांव […]

विज्ञापन

बालू चोरी में ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार सिरदला. बालू ठेकेदारों की सूचना पर सिरदला पुलिस ने बुधवार को बालू चोरी के मामले में सघन छापेमारी की. इसमें तिलैया नदी घाट से बालू चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर पीपरा गांव के संदीप यादव का है. बालू का चालान रसीद दिखा देने के बाद उक्त वाहन व चालक को छोड़ दिया गया है. पिछले कई दिनों से बालू घाटों से बालू चोरी करने का सूचना मिली थी. प्रखंड क्षेत्र में बालू घाटों की अनुज्ञप्तिधारी सिरदला निवासी लखन लाल ने बताया कि बगैर चालान के कई वाहनों के द्वारा बालू चोरी किये जाने से सरकारी राजस्व का घाटा लग रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन