युवा से ही देश का कल्याण

Updated at : 12 Jan 2016 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
युवा से ही देश का कल्याण

युवा से ही देश का कल्याण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनायी विवेकानंद की जयंतीफोटो- 2प्रतिनिधि, हिसुआराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हिसुआ इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ कार्यकर्त्ताओं ने स्वामी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया और उनके संदेशों की चर्चा […]

विज्ञापन

युवा से ही देश का कल्याण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनायी विवेकानंद की जयंतीफोटो- 2प्रतिनिधि, हिसुआराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हिसुआ इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ कार्यकर्त्ताओं ने स्वामी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया और उनके संदेशों की चर्चा की़ जिला प्रचारक नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभा, चरित्र व युवा से ही देश का कल्याण संभव है़ विवेकानंद की युवाओं में आस्था व आशाएं थी़ युवा शक्ति बड़ी शक्ति है, उसे देश के निर्माण और बेहतरी के लिए लगाया जाना चाहिए़ प्रतिभावान व चरित्रवान युवा से ही देश आगे बढ़ेगा़ अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का संदेश दिया़ कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार ने सामूहिक गीत व अंकित कुमार ने अमृत वचन व श्याम कुमार ने प्रार्थना की प्रस्तुति की़ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने अध्यक्षता व प्रखंड कार्यवाह शैलेंद्र कुमार प्रसून ने मंच संचालन किया़ मौके पर प्रो मनुजी राय, परमेंद्र कुमार, शाखा कार्यवाह सनोज कुमार, मुख्य शिक्षक पंकज कुमार, रंजीत कुमार, राजकिशोर, विकास कुमार, मनीष कुमार सहित संघ के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन