आठ भट्ठा मालिकों पर फिर हुई कार्रवाई

Updated at : 11 Jan 2016 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
आठ भट्ठा मालिकों पर फिर हुई कार्रवाई

आठ भट्ठा मालिकों पर फिर हुई कार्रवाई नवादा (सदर). खनन विभाग द्वारा जिले के वैसे ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है. इसमें उनको सामिल किया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में टैक्स का भुगतान नहीं किया है. सोमवार को भी खनन विभाग की […]

विज्ञापन

आठ भट्ठा मालिकों पर फिर हुई कार्रवाई नवादा (सदर). खनन विभाग द्वारा जिले के वैसे ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है. इसमें उनको सामिल किया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में टैक्स का भुगतान नहीं किया है. सोमवार को भी खनन विभाग की ओर से अकबरपुर प्रखंड के छह व सदर प्रखंड के दो ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सहायक खनन निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अकबरपुर के मदैनी में चल रहे जेएम ईंट उद्योग के मालिक नागेंद्र प्रसाद यादव, माखर में चल रहे केडीएन ईंट उद्योग के मालिक मुकेश सिंह, कनौला में चल रहे जय मां ईंट उद्योग के मालिक भागीरथ प्रसाद, महुगायं में चल रहे बुधुआ ईंट उद्योग के मालिक रामस्वरूप यादव, बखारी में चल रहे बखारी ईंट उद्योग के मालिक कृष्णदेव प्रसाद व बकसंडा में चल रहे राजा ईंट उद्योग के मालिक जितेंद्र कुमार के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के ननौरा में चल रहे ईंट भट्ठा के मालिक जय राम यादव व बुधौल में चल रहे बाबा ईंट उद्योग के मालिक विजय कुमार के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि अन्य ईंट मालिक के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग नवादा (सदर). काशीचक प्रखंड में वर्षों से बंद पड़े सरकारी नलकूपों को सिंचाई के लिए चालू कराने की मांग जोर पकड़ रही है. खखरी निवासी दीपक कुमार रिंकू ने सोमवार को डीएम को एक पत्र भेजकर काशीचक प्रखंड में मृत प्राय: हो चुके राजकीय नलकूपों को चालू कराने की मांग की है. पत्र में कहा है कि सरकार के प्रयास से प्रखंड के सभी गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है. परंतु, नलकूपों के यांत्रिक गड़बड़ी के कारण सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है. नलकूपों के चालू हो जाने से किसानों के लिए यह बरदान साबित हो जायेगा. कांग्रेसियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन नवादा (सदर). सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री रवण कुमार के आगमन पर कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं ने ज्ञापन सौंप कर जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील की. कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीक खान, कृष्ण कुमार प्रभाकर, आनंद कश्यप, नवादा लोकसभाक्षेत्र युवा अध्यक्ष प्रभाकर झा, हिसुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार के साथ ही कई कांग्रेसियों ने प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपकर विकास के क्षेत्र में नवादा को भी अगले पायदान पर अपील की. मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेमचंद की टीम विजयी नवादा (सदर). सदर प्रखंड के खेमचंद बिगहा में विकास युवा मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खेमचंद बिगहा टीम का कब्जा रहा. विजेता टीम को गोविंदपुर की विधायक पूर्णिमा यादव के प्रतिनिधि विनय यादव के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया. विनय यादव ने कहा कि प्रतियोगिता से खेल की भावनाओं का विकास होता है. साथ ही बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है. खिलाड़ियों के बीच आपसी सौहार्द का माहौल कायम होता है. आयोजक टीम ने बताया कि फाइनल टीम ने लक्ष्य को 156 रन बनाकर पूरा करते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. खेमचंद बिगहा की टीम के बल्लेबाज सतीश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज व कुंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इस मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय प्रभाकर, सतीश कुमार, राकेश कुमार उर्फ पप्पू यादव, मनोज यादव आदि शामिल थे. टूर्नामेंट में जिले भर की 16 टीमों ने भाग लिया था. नवादा विधायक ने किया स्वागत नवादा (सदर). प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार नवादा पहुंचने पर श्रवण कुमार का स्थानीय विधायक राजबल्लभ यादव ने पथरा इंगलिश स्थित अपने आवास पर स्वागत किया. कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत प्रभारी मंत्री अपने काफिले के साथ विधायक राजबल्लभ प्रसाद के आवास पर पहुंचे. वहां राजद की ओर से भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर राजबल्लभ प्रसाद ने प्रभारी मंत्री से नवादा के विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. मंत्री के स्वागत के मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अनिल मेहता, ब्रजेंद्र कुशवाहा, वाल्मीकि यादव, प्रिंस तमन्ना, नंदकिशोर वाजपेयी, धर्मेंद्र चौधरी, अशोक यादव, कैलाश पासवान, हसन इमाम रिजवी, बृजा यादव, राकेश चौधरी, आनंदी यादव आदि ने मंत्री को माला पहनाया. मगही को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग नवादा (नगर). मगही भाषा के विकास के लिए इसे आठवीं सूची में शामिल करने मांग मगही मगध नागरिक संघ ने की है. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिल कर मगही के विकास के लिए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. इसके बाद मुहिम की समर्थन के लिए विभिन्न राजनयिकों को ज्ञापन देकर मांग की समर्थन की अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी ने मगही को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने की बात कही. उन्होंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में व्यक्तिगत तौर से मिलकर पहल करने की बात कहीं. मार्च में कोलकाता में होनेवाले मगही सम्मेलन में जीतन राम मांझी को मुख्य अतिथि बनाया गया है. इस अवसर पर संघ के अजय सिंह, रितेश सिंह आदि मौजूद थे. गरीबों का हिस्सा छीन रही केंद्र सरकार : श्रवण जिले में ग्रामीण विकास मंत्री का किया गया भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने पहनाया 51 किलो का माला डोला गांव के पान किसानों ने भी किया अभिनंदन फोटो-3, 4 नवादा (नगर). अच्छे दिनों का वादा करने वाली केंद्र सरकार लगातार गरीबों के योजनाओं में कटौती कर रही है. केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले राशि को किसी न किसी बहाने से वापस किया जा रहा है. मनरेगा में शत-प्रतिशत राशि मिलती है, लेकिन अब केंद्र से केवल 75 प्रतिशत ही मिल रहा है. जबकि, 25 प्रतिशत राज्यों को लगाना पड़ रहा है. इसी प्रकार इंदिरा आवास योजना, जीविका सहित अन्य योजनाओं में कटौती हो रही है. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने नगर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं. कार्यक्रम में सबसे पहले जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. सभी प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा 51 किलो का फूल का माला पहनाया. वहीं, डोला गांव के पान किसानों ने नगीना चौरसिया के नेतृत्व में पान का माला भी उन्हें पहनाया. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. बिहार की जनता की गरीबी दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है. केंद्र सरकार गरीब की योजना को लेकर स्पष्ट सोंच नहीं रखती है. इंदिरा आवास का कोटा दो लाख 80 हजार से घटा कर जनवरी में दो लाख 33 हजार रुपये कर दिया गया है. इंदिरा आवास के लिए मिलने वाले रुपये में 75 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कर दिया गया है. यानी अब राज्य को 40 प्रतिशत रुपये लगाने पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक देश में सभी बेघरों को घर देने की बात कह रही है. यह पूरी तरह से आंखों में धूल झोकने जैसी बात है. उन्होंने कहा कि हमारा गांव हमारी योजना के तहत अब गांव के लोग अपने विकास की योजना बनायेंगे. उन्होंने पूर्व विधायक कौशल यादव व प्रदीप कुमार के बारे में कहा कि आप लोगों की कमी सदन में खलती है. सरकार में यदि आप लोग शामिल होते, तो माहौल और भी अच्छा होता. उन्होंने दोनों के साथ बिताये अनुभवों को भी शेयर किया. कौशल यादव ने कहा कि जिले में विकास के लिए काफी कुछ करना है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिले में विकास के लिए हर संभव कार्य किये जायेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सही तरीके से विकास के कार्यों में सहयोग करने की बात कही. प्रदीप कुमार ने भी सरकार के कार्यों में पूरा सहयोग करने की बात कहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरीय नेता मणिलाल कुशवाहा ने की. जबकि, मंच संचालन दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति पासवान ने किया. स्वागत गीत के रूप में कलाकार जितेंद्र व धर्मेंद्र की जोड़ी ने खुब धमाल किया. गोविंदपुर की विधायक पूर्णिमा यादव ने कहा कि गोविंदुर काफी पिछड़ा क्षेत्र है. यहां विकास के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है. सरकार के साथ मिलकर वह विकास कार्यों को वहां के जनता के लिए समर्पित करेंगी. कार्यक्रम में मसीहउद्दीन, इजहार रब्बानी, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश विद्यार्थी, विनय यादव, नारायण मोहन स्वामी, पिंकी भारती, केबी यादव, चंद्रिका यादव, इकबाल हैदर खां मेजर, नरेश यादव, ताकिर शहंशाह, अनबर भट्ट, अशोक पासवान, शोभा देवी, कमलेश कुशवाहा, अजय यादव, उपेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, अफरोजा खातून, राजीव कुमार बॉवी, कुलदीप यादव, चांद अंसारी, सुनीता यादव, शंभु शर्मा आदि शामिल थे. पढ़ाने का तरीका जानने स्कूलों में गये डीएलएड के छात्र फोटो-6 नवादा (नगर). मॉडर्न इंस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा संचालित दो वर्षीय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कोर्स (डीएलएड) का दो वर्षीय शैक्षणिक शिक्षण शिक्षा के लिए कॉलेज के 40 छात्र-छात्राओं को अभ्यास पाठ पूरा करने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में भेजा गया है. यह अभ्यास पाठ 11 जनवरी से पांच मार्च तक चलेगा. इन ट्रेनी शिक्षकों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरक्षी केंद्र, उत्मक्रमित मध्य विद्यालय भदौनी, नगर मध्य विद्यालय, अभ्यास मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय में भेजा गया है. अभ्यास पाठ का पर्यवेक्षण के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तारकेश्वर राय, प्रियंका पांडेय, ब्रह्मानंद, रविनंदन पांडेय, कमलेश प्रसाद को चुना गया है. ट्रेनी शिक्षकों को मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज कुमार, मॉडर्न इंस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंध निदेशक शैलेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. शैलेश कुमार ने बताया कि दो वर्षीय कोर्स का मान्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद पूर्व क्षेत्रीय समिति भुवनेश्वर द्वारा स्थायी मान्यता व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा स्थायी संबद्धता दिया गया है. सकरी नदी पर पुल निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन नवादा (सदर). जिले के सकरी नदी में गोसाई बिगहा कुंज पथ पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक मांग पत्र जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा है. रोह प्रखंड के कोशी रूखी पंचायत के पूर्व मुखिया आशुतोष के नेतृत्व में मोविन उद्दीन, अशोक कुमार, सतीश प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रोह प्रखंड के अाठ पंचायत की कुल आबादी डेढ़ से दो लाख है. खुरी नदी पर पुल नहीं रहने के कारण इन पंचायतों के लोगों को लंबा सफर तय कर दूसरे रास्ते से होकर नवादा पहुंचना पड़ता है. पत्र में कहा है कि पुल नहीं रहने के कारण आम जनता को आर्थिक के साथ-साथ समय का भी नुकसान होता है. पुल निर्माण होने के बाद एनएच-31 बरेव से कचना मोड़ बना दिया जाता है, तो भागलपुर, मुंगेर, जमालपुर, झाझा, चकाय, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा जिलों के लोगों के लिए यह मार्ग बड़ा ही उपयोगी साबित होगा. रोह को सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग नवादा (सदर). प्रभारी मंत्री को पत्र सौंप कर रोह प्रखंड के ग्रामीणों ने रोह को रजौली अनुमंडल से हटा कर सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग की है. मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रोह के ग्रामीणों में अनुमंडलीय कार्य के लिए रजौली जाना पड़ता है. इससे आर्थिक क्षति के साथ-साथ समय की भी बरबादी होती है. सदर अनुमंडल से रोह की दूरी महज पांच से आठ किलोमीटर है. जबकि, रजौली अनुमंडल की दूरी 40 से 50 किलोमीटर हो जाती है. प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपने वाले में कोशी रूखी पंचायत के पूर्व मुखिया आशुतोष, मुखिया तलीवउद्दीन, अशोक कुमार, सतीश प्रसाद, अर्जुन पासवान, सिद्धेश्वर यादव, मिथिलेश कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे. पैसे नहीं देने पर एंबुलेस चालक ने मरीज के परिजनों से किया दुर्व्यवहार नवादा (सदर). सदर प्रखंड के लोहरपुरा निवासी मनोज कुमार ने नवादा सिविज सर्जन को पत्र देकर एंबुलेंस चालक द्वारा बीपीएल धारी मरीज के परिजन के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है. पत्र में कहा है कि मेरे परिवार में रूवी देवी का ब्रेन हेमरेज होने के कारण सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया. परंतु, पटना ले जाने के दौरान ही मरीज ने बख्तियारपुर में ही दम तोड़ दिया. लौटने के क्रम में 1099 एंबुलेंस का ड्राइवर मरीज के परिजन से 15 सौ रुपये की मांग करने लगा. पैसे नहीं देने पर मरीज को उतार देने की धमकी दिया. इस संबंध में मनोज कुमार ने सिविल सर्जन से कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन