बोनस के लिए होगा आंदोलन

Updated at : 11 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बोनस के लिए होगा आंदोलन

बोनस के लिए होगा आंदोलन सिरदला. प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय किसान संघ की प्रखंड शाखा ने धरना देकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया. धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की. इस दौरान धान खरीद व बोनस लेने के लिए चरन बंद्ध संघर्ष करने की सहमति जतायी गयी. […]

विज्ञापन

बोनस के लिए होगा आंदोलन सिरदला. प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय किसान संघ की प्रखंड शाखा ने धरना देकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया. धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की. इस दौरान धान खरीद व बोनस लेने के लिए चरन बंद्ध संघर्ष करने की सहमति जतायी गयी. किसान की समस्याओं से अवगत कराने के लिए धरने के बाद सीओ सुरेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया. अधिकारियों की लापरवाही से प्रखंड के किसान बिचौलियों के हाथों सस्ते दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं. रवि फसल को लेकर किसान आर्थिक तंगी के कारण क्षेत्र के के करीब 60 प्रतिशत किसान अपने किमती धान को बाजार में बेच दिया है. सरकार के किसान नीतियों का विरोध करते हुए सरकार के विरुद्ध आंदोलन चलाने पर क्षेत्र के किसानों ने सहमति दी है. मौके पर थानाध्यक्ष रूपनारायण राम भी उपस्थित थे. धान खरीद न होने, क्रय केंद्र नहीं खुलने विरोध में किसानों ने अपने मेहनत की कमाई धान को होलिकादहण भी कर सकते हैं. इस मौके पर मुद्रिका सिंह, प्रसादी शर्मा, बालेश्वर प्रसाद, सरयू प्रसाद व मनोज कुमार समेत 400 किसान इस धरना कार्यक्रम में उपस्थित थे. सड़क किनारे वाहन लगाने पर होगा जुर्माना सिरदला. सिरदला बाजार स्थित स्टेट हाइवे 70 मुख्य मार्ग के किनारे लगाये गये वाहनों पर रोक लगाते हुए जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गयी है. सड़क के किनारे बड़े-बड़े वाहनों को लगाकर सामाग्री को लोड अनलोड किया जाता हैं. इससे मुख्य मार्ग फूलबगान चौक पर घंटों लगातार जाम रहने से आम लोगों को आवागमन में बाधा हो रही है. इसी प्रकार रोड के किनारे दुकानदारों द्वारा अपने सामग्री को प्रदर्शन के लिए दुकान से रोड तक रख दिये जाने से यातायात बाधित हो रही है. सोमवार को सीओ सुरेश प्रसाद व थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने संयुक्त रूप से दुकानदार व वाहन चालकों का पहचान सूची बनाने का अभियान चलाया है. इस अभियान से व्यवसायी व वाहन मालिकों में हड़कंप मच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन