इंदिरा आवास का नहीं मिला लाभ

Updated at : 10 Jan 2016 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास का नहीं मिला लाभ

इंदिरा आवास का नहीं मिला लाभ धमौल. गरीबी रेखा से गुजर-बसर करनेवाले प्रखंड के कई लोगों को इंदिरा आवास नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, धमौल बाजार के इमामबाड़ा के समीप रहनेवाला मनोज पासवान पिता लालो पासवान का बीपीएल में क्रमांक आठ है. यह परिवार बहुत ही गरीब है. इसके बावजूद उसे इंदिरा आवास नहीं […]

विज्ञापन

इंदिरा आवास का नहीं मिला लाभ धमौल. गरीबी रेखा से गुजर-बसर करनेवाले प्रखंड के कई लोगों को इंदिरा आवास नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, धमौल बाजार के इमामबाड़ा के समीप रहनेवाला मनोज पासवान पिता लालो पासवान का बीपीएल में क्रमांक आठ है. यह परिवार बहुत ही गरीब है. इसके बावजूद उसे इंदिरा आवास नहीं मिला है. जबकि, 10 क्रमांक वाले को इंदिरा आवास दिया जा रहा है. इस संबंध में मनोज पासवान ने बताया कि इंदिरा आवास के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा चुका है. बावजूद इसका लाभ नहीं मिल सका. इस बाबत बीडीओ रवि जी ने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन