महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Updated at : 10 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजितनवादा (नगर). जिला प्राथिमिक शक्षिक संघ की बैठक विंदेश्वरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में छह व सात फरवरी को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय महासम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. महासम्मेलन का आयोजन गनौरी रामकली बीएड कॉलेज में किया जाना है. बैठक में […]

विज्ञापन

महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजितनवादा (नगर). जिला प्राथिमिक शक्षिक संघ की बैठक विंदेश्वरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में छह व सात फरवरी को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय महासम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. महासम्मेलन का आयोजन गनौरी रामकली बीएड कॉलेज में किया जाना है. बैठक में प्रधान सचिव बीके सिंह ने कहा कि सम्मेलन के लिए केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की सहमति मिल गयी है. वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायकों व शिक्षाविद् शामिल होंगे. बैठक में वरीय उपाध्यक्ष अयोध्या पासवान ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में जिले के सभी शिक्षक जुटेंगे. बैठक में मिथिलेश प्रसाद सिंह, अयोध्या पासवान, छोटे नारायण सिंह, अलखदेव प्रसाद यादव, अनुज यादव, संजय कुमार, गौतम कुमार, संजय पासवान, वीरेंद्र पासवान, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन