सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

Updated at : 10 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया रुपये मांगने व लापरवाही का आरोपपरिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लगाया जाम भीफोटो-5 प्रतिनिधि, नवादा (सदर) सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण रविवार को प्रसव के दौरान एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. घटना […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया रुपये मांगने व लापरवाही का आरोपपरिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लगाया जाम भीफोटो-5 प्रतिनिधि, नवादा (सदर) सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण रविवार को प्रसव के दौरान एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा मचाया और अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप सड़क जाम कर दिया. गौरतलब है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी आजाद यादव की पत्नी रिंकी देवी को प्रसव के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भरती कराया था. शनिवार की रात महिला के दर्द बढ़ने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पुष्पा कुमारी से परिजनों ने इलाज कराया. इलाज के दौरान डॉक्टर ने समुचित दवाएं उपलब्ध करायी. इधर, परिजनों ने बताया कि रात में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर पहले छह हजार रुपये की मांग की. छह हजार रुपये मिलने के बाद फिर से दौ सौ और छह सौ रुपये मांगी. मरीज की बिगड़ती स्थिति का हवाला देकर फिर डॉक्टर द्वारा रुपये की मांग की जाने लगी. बगैर प्रसव हुए ही रविवार की दोपहर इलाज के अभाव में प्रसूति रिंकी देवी के साथ उसके पेट में पल रहे बच्चा ने भी दम तोड़ दिया. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाते हुए शव को सदर अस्पताल गेट के मुख्य द्वार पर रख दिया और मेन रोड को जाम कर दिया. हंगामें का आलम यह था कि डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी के भागने के बाद इलाजरत अन्य मरीज भी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए. परिजनों द्वारा सड़क जाम कर दिये जाने से यातायात व्यवस्था अवरूद्ध हो गयी. घटना की खबर पाकर पैंथर जवानों के साथ-साथ नगर थाने की पुलिस और अकबरपुर बीडीओ घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देकर जाम को हटवाया. सदर प्रखंड के बीडीओ भी मौके पर मौजूद थे. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रामनंदन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहना संभव है. मरीज के परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन