मारपीट में तीन लोग घायल, प्राथमिकी

मारपीट में तीन लोग घायल, प्राथमिकी प्रतिनिधि, अकबरपुरकुहिला गांव में रविवार को शराब के नशे में गोरे लाल चौधरी अपने साथियों के सहयोग से गांव के ही विनोद चौधरी को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल विनोद चौधरी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. इस बाबत घायल विनोद चौधरी के पिता […]
मारपीट में तीन लोग घायल, प्राथमिकी प्रतिनिधि, अकबरपुरकुहिला गांव में रविवार को शराब के नशे में गोरे लाल चौधरी अपने साथियों के सहयोग से गांव के ही विनोद चौधरी को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल विनोद चौधरी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. इस बाबत घायल विनोद चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी ने थाने में गोरे लाल चौधरी, शंभु चौधरी व प्रह्लाद चौधरी समेत दो अन्य लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी घटना हुड़राही गांव में घटी. जहां धनराज यादव व उनकी पत्नी रामकली देवी को गांव के ही तुलसी यादव व उसके सहयोगियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. इस बाबत धनराज यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में तुलसी यादव व पंकज यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शिक्षिका ने प्रधान शिक्षिका के साथ की मारपीट लोगों ने बीइओ से की शिक्षिका का तबादला करने की मांग प्रतिनिधि, अकबरपुरउर्दू प्राथमिक विद्यालय बलिया बुजुर्ग के परिसर में रविवार को अफरा–तफरी मच गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका व एक शिक्षिका किसी बात को लेकर आपस में भीड़ गयीं. इसको लेकर लोगों ने विद्यालय परिसर में घंटों हंगामा किया. हंगामा कर रहे इलियास कादरी, मो जफर व मो भोलू आदि ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका सबीहा खातून ने प्रधान शिक्षिका निशांत परवीन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. इस तरह की घटना कई बार घट चुकी है. लोगों ने बताया कि सबीहा खातून का घर विद्यालय के बगल में है. इसके कारण वह मनमाने तरीके से विद्यालय आती है. जब प्रधान शिक्षिका द्वारा विरोध जताया जाता है तो शिक्षिका प्रधान शिक्षिका के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाती है. जानकारी के अनुसार, पहले सबीहा खातून ही प्रधान शिक्षिका थी. लेकिन, पिछले वर्ष उन्हें बीइओ उपेंद्र प्रसाद सिंह ने हटा कर शिक्षिका निशांत परवीन को प्रधान बना दिया. इसी को लेकर विवाद होते रहता है. इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. लोगों ने शिक्षिका सबीहा खातून का तबादला दूसरे विद्यालय में करने की मांग बीइओ से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




