सिरदला के 15 गांवों को बिजली नसीब नहीं

सिरदला के 15 गांवों को बिजली नसीब नहीं सिरदला. सुशासन की सरकार महादलितों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजना बना कर उस पर अमल करा रही है. लेकिन, विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. प्रखंड के महादलित गांव बिजली से […]
सिरदला के 15 गांवों को बिजली नसीब नहीं सिरदला. सुशासन की सरकार महादलितों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजना बना कर उस पर अमल करा रही है. लेकिन, विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. प्रखंड के महादलित गांव बिजली से वंचित हैं. झारखंड से सटे प्रखंड के गांव पिपरा टाड़, कालीमंडा, मोहनरीया, नीमघौड़ा, पड़रिया, अमघट, नंदुडीह, सिरीसिया टांड़, बंझौरीया, मोहनाकेवाल, बैरीयाटाड़, इगुनाटाड़, महुआवेड़ा, हीरोडीह में बिजली नहीं पहुंच पायी है. यह सारे गांव सरकारी रिकार्ड में नक्सल प्रभावित गांवों की सूचि में शामिल हैं. रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है. बच्चे बगैर पढ़ाई किये शाम में सो जाते है़ ग्रामीण मनोरंजन के संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. भौतिक सुख सुविधाओं का उपभोग ग्रामवासियों के लिए सपने जैसा है. इधर, अकौना पंचायत की मुखिया प्रकाशिका देवी का कहना है कि अकौना में पांच वर्ष पहले चोरों ने 11 हजार वोल्ट का तार काट लिया था, जिसके बाद से फिर तार नहीं लगाया गया है. इसके कारण सांढ पंचायत के मुगलसराय रजवरीया, मुसहरी, गुसांय बिगहा, बेलदारी, पचंबा, भोलाकुरहा, मानपुर, भशुआर, अंगरा, पंचानपुर, लक्ष्मीबिगहा, बांधी पंचायत के केवाल, कशीयाडीह, पांडेडीह, पासवान टोला, बुलकठीका, टोनवापर, ऊपरडीह पंचायत के रेगनीयाटांड़ के मुसहरी टोला, रतनपुर आदि गांवों में बिजली नहीं मिल रही है. प्राथमिकता के आधार पर होगा काम ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत काम चल रहा है. संबंधित कंपनि से बात कर पूरी तरह से बिजली विहीन गांवों में प्राथमिकता के अधार पर काम शुरू करने का अनुरोध किया जायेगा. श्रीकांत कुमार, कनीय अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




