विजयनगर के पास टेंपो पलटने से दो घायल

विजयनगर के पास टेंपो पलटने से दो घायल नरहट. हिसुआ-खनवां पथ पर शेखपुरा बाजार से समीप विजयनगर गांव के पास वुधवार को एक टेंपो पलट जाने के कारण उसमें सवार दो लोग घायल हो गये. घायल चन्देश्वर राजवंशी वजीरगंज थाना क्षेत्र के कन्धा बिच्छा गांव के व जागो चाैधरी इसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव […]
विजयनगर के पास टेंपो पलटने से दो घायल नरहट. हिसुआ-खनवां पथ पर शेखपुरा बाजार से समीप विजयनगर गांव के पास वुधवार को एक टेंपो पलट जाने के कारण उसमें सवार दो लोग घायल हो गये. घायल चन्देश्वर राजवंशी वजीरगंज थाना क्षेत्र के कन्धा बिच्छा गांव के व जागो चाैधरी इसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के रहनेवाले है़ं ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया है़ जानकारी के अनुसार, टेंपो हिसुआ से नरहट की ओर जा रही थी. इसी बीच विजयनगर गांव के पास एक बच्ची को बचाने के चक्कर में चालक संतूलन खो दिया, जिससे टेंपो पलट गयी. इस पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे़ गाड़ी पलटते ही चालक फरार हो गया़ सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसआइ शंकर कुमार व एएसआइ विजय कुमार ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गये़ पुलिस ने पीएचसी में घायल लोगों को भी बयान को नोट किया़ दोनों घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




