मशरूम उगाकर खुशहाल बनें महिलाएं

Updated at : 06 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मशरूम उगाकर खुशहाल बनें महिलाएं

मशरूम उगाकर खुशहाल बनें महिलाएं नाबार्ड ने दिया महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षणफोटो-5प्रतिनिधि, हिसुआमशरूम उगा कर महिलाएं स्वावलंबी व खुशहाल बन सकती हैं. तकनीकी जानकारी व थोड़ी सी मेहनत के बाद इसमें अच्छी आमदनी की गुंजाईश है़. कम समय में मशरूम उग आता है और अच्छी कीमत पर बिकने के बाजार में अवसर भी […]

विज्ञापन

मशरूम उगाकर खुशहाल बनें महिलाएं नाबार्ड ने दिया महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षणफोटो-5प्रतिनिधि, हिसुआमशरूम उगा कर महिलाएं स्वावलंबी व खुशहाल बन सकती हैं. तकनीकी जानकारी व थोड़ी सी मेहनत के बाद इसमें अच्छी आमदनी की गुंजाईश है़. कम समय में मशरूम उग आता है और अच्छी कीमत पर बिकने के बाजार में अवसर भी हैं. यह बातें जिला विकास प्रबंधक राजू शर्मा ने बुधवार को कैथिर गांव में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान कहीं. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नाबार्ड के महिला उद्यमिता विकास के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ था़ श्री शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को उद्यम से जोड़ने का प्रयास है़ उन्होंने सरकार के सहयोग और योजनाओं की भी जानकारी दी़ मौके पर पार्ड संस्था समन्वयक पूर्व मुखिया अभय कुमार ने महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया और नाबार्ड की योजनाओं की जानकारी दी़ प्रशिक्षक मोहन केसरी मशरूम उगानन्वऔर उत्पाद समूह के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने आदि की जानकारी दी़ कार्यक्रम में राकेश कुमार, सुनील सिंह, अशोक कुमार, रानी देवी, रूबी देवी, मुन्नी देवी, चुनचुन देवी सहित कैथिर, बुधौल, अमढ़ी, विजय नगर, मड़ुआ आदि गांव की महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन