कार्यशाला का आयोजन आज

कार्यशाला का आयोजन आज नवादा (कार्यालय). नगर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के परिसर में सोमवार को आइआइटियन रितेश कुमार द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें एसपी विकास बर्मन भी स्थानीय बच्चों को आइआइटी की सफलता के गुर सिखायेंगे. बताया जाता है कि परीक्षा की जटिलता को देखते हुए ग्रामीण परिवेश के […]
कार्यशाला का आयोजन आज नवादा (कार्यालय). नगर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के परिसर में सोमवार को आइआइटियन रितेश कुमार द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें एसपी विकास बर्मन भी स्थानीय बच्चों को आइआइटी की सफलता के गुर सिखायेंगे. बताया जाता है कि परीक्षा की जटिलता को देखते हुए ग्रामीण परिवेश के बच्चे इसमें हिस्सा नहीं ले पाते हैं. बच्चों के मन से इस डर को दूर करने के उद्देश्य से आइआइटी दिल्ली के छात्र रितेश कुमार पिछले एक साल से अपनी छुट्टी का ज्यादातर समय जिले के मेधावी बच्चों को दे रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य सुरेश सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




