गाय ने दो बच्चों को जन्म दिया

गाय ने दो बच्चों को जन्म दिया मेसकौर. प्रखंड के सहवाजपुर पंचायत के सहवाजपुर सराय गांव में अजय चौधरी व गुलाबी देवी के गाय ने दो बच्चे को जन्म दिया. इसमें एक बछड़ा व एक बाछड़ी है. गाय पालक ने कहा कि भगवान ने मुझ जैसे गरीब को एक साथ बछड़ा-बछड़ी दे कर कुछ मदद […]
गाय ने दो बच्चों को जन्म दिया मेसकौर. प्रखंड के सहवाजपुर पंचायत के सहवाजपुर सराय गांव में अजय चौधरी व गुलाबी देवी के गाय ने दो बच्चे को जन्म दिया. इसमें एक बछड़ा व एक बाछड़ी है. गाय पालक ने कहा कि भगवान ने मुझ जैसे गरीब को एक साथ बछड़ा-बछड़ी दे कर कुछ मदद करने का काम किया है. गांव के शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेरी उम्र 60 साल होने को है, लेकिन मैं आज तक ऐसी अनहोनी को न तो सुना था और न ही देखा था. कठघरा निवासी सीताराम सिंह का कहना है कि मेरी याद में मेसकौर प्रखंड में यह पहली अनहोनी है, जब किसी गाय ने एक साथ दो बच्चों को जनम दिया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




