एसपी से मिला व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 29 Dec 2015 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी से मिला व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल

एसपी से मिला व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल नवादा (सदर). मंगलवार को व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी विकास बर्मन से मिल कर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. व्यवसायियों ने कहा कि एक सप्ताह में जिले में चोरों ने कई दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया […]

विज्ञापन

एसपी से मिला व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल नवादा (सदर). मंगलवार को व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी विकास बर्मन से मिल कर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. व्यवसायियों ने कहा कि एक सप्ताह में जिले में चोरों ने कई दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया है. जबकि, पुलिस की गश्त शहर में लगातार होने के बात कही जाती है. व्यवसायियों ने कहा कि बढ़ती घटनाओं से हमलोगों में दहशत है. एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का पर्दाफांस किया जायेगा. उन्होंने व्यवसायियों से रात में दुकान बंद करने के उपरांत अपने-अपने दुकानों के आगे लाइट लगाने की अपील की है़ साथ ही यह भी कहा है कि जो सक्षम हो वह दुकान व दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे का उपयोग जरूर करें, ताकि दुकान के बाहर भी होनेवाले आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सके. प्रतिनिधिमंडल ने रितेश कुमार, मुन्ना प्रसाद, मोहम्मद प्रिंस, मोहम्मद रिजवान, रवि सहित लगभग 30 व्यवसायी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन