हवाई यात्रियों को झटका, सरकार ने वापस लिया 60% फ्री सीट का फैसला

Updated at : 03 Apr 2026 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Flight Seat Pricing Rule

फ्लाइट सीट्स (Photo: Freepik)

Flight Seat Pricing Rule: सरकार ने फ्लाइट में 60% फ्री सीट का फैसला वापस ले लिया है.अब यात्रियों को अपनी मनपसंद सीट चुनने के लिए पहले की तरह ही एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Flight Seat Pricing Rule: केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के लिए जारी किया गया वह आदेश वापस ले लिया है, जिसमें फ्लाइट की 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देने की बात कही गई थी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को इस फैसले को फिलहाल के लिए रोक दिया है.

क्या था सरकार का पुराना फैसला?

17 मार्च को सरकार ने DGCA को निर्देश दिया था कि हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें यात्रियों के लिए फ्री सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होनी चाहिए. इसका मकसद आम यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के सीट चुनने की सुविधा देना था. अभी के नियम के मुताबिक, सिर्फ 20% सीटें ही मुफ्त मिलती हैं, बाकी के लिए 200 रुपये से लेकर 2,100 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं. 

कंपनियों ने क्यों किया इसका विरोध?

इंडिगो (IndiGo), एयर इंडिया (Air India) और स्पाइसजेट जैसी बड़ी कंपनियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी. फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस का कहना था कि अगर 60% सीटें फ्री कर दी गईं, तो उनकी कमाई कम हो जाएगी. इसकी भरपाई के लिए उन्हें हवाई टिकटों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे. कंपनियों का तर्क था कि यह फैसला मार्केट के मौजूदा नियमों के खिलाफ है. 

अब यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

सरकार ने कहा है कि जब तक इस मुद्दे पर पूरी जांच और चर्चा नहीं हो जाती, तब तक पुराना नियम ही लागू रहेगा. यानी फिलहाल आपको अपनी मनपसंद सीट के लिए पहले की तरह ही पैसे देने पड़ सकते हैं. हालांकि, सरकार ने DGCA को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि एक ही PNR पर टिकट बुक करने वालों को साथ में सीट मिले और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो. 

क्या भविष्य में बढ़ेंगे टिकट के दाम?

एयरलाइंस का साफ कहना है कि मुफ्त सीट का बोझ सीधे तौर पर किराए पर पड़ेगा. मंत्रालय ने इन्हीं ‘किराया संरचना चिंताओं’ (Fare Structure Concerns) को देखते हुए अपना फैसला बदल लिया है. फिलहाल सरकार म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट ले जाने जैसी अन्य सुविधाओं पर ध्यान दे रही है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो. 

ये भी पढ़ें: नए टैक्स नियमों से न हों परेशान, ये 5 आसान फीचर्स बचाएंगे आपका समय

ये भी पढ़ें: हवाई सफर में बदलाव, 60% सीटों पर मिलेगा मूवी थिएटर वाला ऑप्शन

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola