धान खरीद नहीं करने के नर्णिय पर कायम

Updated at : 23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद नहीं करने के नर्णिय पर कायम

धान खरीद नहीं करने के निर्णय पर कायम हिसुआ. प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष इस साल धान की खरीद नहीं करने के निर्णय पर कायम हैं. मंगलवार को बैठक कर पहले के निर्णय पर ही कायम रहने का पुर्नप्रस्ताव लिया गया़ गौरतलब है कि पहले की बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने प्रखंड के अगले साल के […]

विज्ञापन

धान खरीद नहीं करने के निर्णय पर कायम हिसुआ. प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष इस साल धान की खरीद नहीं करने के निर्णय पर कायम हैं. मंगलवार को बैठक कर पहले के निर्णय पर ही कायम रहने का पुर्नप्रस्ताव लिया गया़ गौरतलब है कि पहले की बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने प्रखंड के अगले साल के धान के बकाया रुपये का भुगतान करने की मांग अधिकारियों से की थी़ रुपये का भुगतान नहीं होने पर धान खरीद का काम नहीं करने का निर्णय लिया था़ प्रखंड के पांच पंचायतों के किसानों का लगभग 38 लाख रुपये का भुगतना अभी तक नहीं हुआ है़ पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उर्फ विगन सिंह की अध्यक्षता में हुए बैठक में अन्य पैक्सों के पप्पु सिंह, सुनील कुमार सिंह, सपन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, उदय सिंह, राजकुमार आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन