लाठी-डंडे से पीट कर हत्या

लाठी-डंडे से पीट कर हत्या चौकीदार सहित उनके परिजन आरोपिततीन दिनों में हत्या की दूसरी घटनाहिसुआ के अनारपुर पकड़िया गांव में ससुर-दामाद दोनों की की गयी पिटाईफोटो- 4प्रतिनिधि, हिसुआअनारपुर पकड़िया गांव में सोमवार की रात लाठी-डंडे से पीट कर चंदेश्वर चौधरी की हत्या कर दी गयी़ चंदेश्वर चौधरी व उसके दामाद शिवरतन चौधरी दोनों की […]
लाठी-डंडे से पीट कर हत्या चौकीदार सहित उनके परिजन आरोपिततीन दिनों में हत्या की दूसरी घटनाहिसुआ के अनारपुर पकड़िया गांव में ससुर-दामाद दोनों की की गयी पिटाईफोटो- 4प्रतिनिधि, हिसुआअनारपुर पकड़िया गांव में सोमवार की रात लाठी-डंडे से पीट कर चंदेश्वर चौधरी की हत्या कर दी गयी़ चंदेश्वर चौधरी व उसके दामाद शिवरतन चौधरी दोनों की जम कर पिटाई की गयी है़ दामाद का भी हाथ टूट गया है. मारपीट करने का आरोप हिसुआ थाने के चौकीदार राजेंद्र कांदू व उनके परिजनों पर लगा है. मृतक के भाई राम प्रवेश चौधरी ने चौकीदार सहित 10 लोगों को आरोपित बनाया है. राम प्रवेश चौधरी ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिश्तेदार उनके घर आये थे़ रात को गया के चंदौती थाने के बहादूरपुर गांव निवासी दामाद शिवरतन चौधरी वापस जाने लगे, जिनको रोकने और वापस बुलाने उनके भाई चंदेश्वर पकड़िया गांव तक गये़ इसी दौरान सरस्वती मंदिर के पास ससुर दामाद के बीच आपसी बाता-बाती में के दौरान आरोपित पक्ष के लोग घर से बाहर आ गये और गाली-गलौज करने लगे़ विरोध करने पर कई लोग लाठी-डंडे लेकर दोनों पर टूट पड़े और भाई को मार कर गिरा दिया़ इस दौरान मृतक के भाई अशोक चौधरी व भतिजा आदि पहुंचे़ अशोक चौधरी के साथ भी मारपीट की गयी़ चंदेश्वर व शिवरतन को जख्मी हालत में पीएचसी हिसुआ लाया गया, जहां से चंदेश्वर को नवादा रेफर किया गया़ इलाज के दौरान मौत हो गयी़ थाने के चौकीदार पकड़िया निवासी राजेंद्र कांदू, अनिल कांदू, उमेश कांदू, धर्मेंद्र कांदू, जितेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, संतोष साव, मुन्ना साव सहित 10 को आरोपित किया गया है़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गयी़ इधर, चौकीदार के मामले में हिसुआ पुलिस का कहना है कि चौकीदार ड्यूटी पर लगा था़ अनुसंधान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा़ हत्या से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है़ दो दिन पहले ही दोना गांव में प्रसादी मांझी की हत्या पीट कर ही की गयी थी़ उसका शव संदिग्ध अवस्था में सुबह पायी गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




