शक्षिक संघ के कार्यालय का हुआ उदघाटन

शिक्षक संघ के कार्यालय का हुआ उदघाटन नवादा (नगर). बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय का उदघाटन सोमवार को समारोह किया गया. जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने कार्यालय का उदघाटन किया. इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके बाद शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई. बैठक […]
शिक्षक संघ के कार्यालय का हुआ उदघाटन नवादा (नगर). बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय का उदघाटन सोमवार को समारोह किया गया. जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने कार्यालय का उदघाटन किया. इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके बाद शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई. बैठक में सेवा पुस्तिका का सेवासंधारण शीघ्र करने व सभी शिक्षकों का वेतन नियमित भुगतान करने की मांग पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय की कमी के कारण संगठन के कार्य करने में परेशानी होती थी. मंगर बिगहा मुहल्ले में कार्यालय बन जाने से शिक्षकों को बड़ी राहत महसूस होगी. मौके पर सुनील कुमार भारती, सत्यदेव कुमार संतोष, सुबोध कुमार, जितेंद्र सिंह, शिवनंदन प्रसाद, आनंदी पासवान, सुभाष प्रसाद, रविंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




