प्रगणकों को मिला प्रशक्षिति

प्रगणकों को मिला प्रशिक्षित अकबरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर कार्य के लिए सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रोजेक्टर के माध्याम से प्रशिक्षण बीडीओ राधा रमण मुरारी ने दिया. बीडीओ ने बताया कि 2011 में किये गये जनगणना में हुए त्रुटि को सुधारने व आधार नंबर व मोबाइल […]
प्रगणकों को मिला प्रशिक्षित अकबरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर कार्य के लिए सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रोजेक्टर के माध्याम से प्रशिक्षण बीडीओ राधा रमण मुरारी ने दिया. बीडीओ ने बताया कि 2011 में किये गये जनगणना में हुए त्रुटि को सुधारने व आधार नंबर व मोबाइल नंबर जोड़ने के बारे में बताया गया. उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रगणकों को घर-घर जाकर इस कार्य को करना है. इस कार्य में परिवारों का नया नाम जोड़ना, हटाना, नाम को सुधारने आदि के बारे में बताया गया. एक प्रगणक को दो-दो ईबी दिया गया. इसके तहत उन्हें प्रत्येक ईबी के लिए 1500 रुपये दिये जायेंगे. इसके लिए सभी को इससे संबंधित सामग्री भी दे दी गयी है. बीडीओ ने बताया कि दिसंबर माह तक इस कार्य को संपन्न कर लेना है. इस कार्य में कोताही बरतने वाले प्रगणकों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जेपीएस अनुज कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




