मानवाधिकार पर कार्यक्रम आयोजित

मानवाधिकार पर कार्यक्रम आयोजित हिसुआ. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित वरीय नागरिक संघ कार्यालय में मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानवाधिकार पर चर्चा हुई़ अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि आम लोगों को कई तरह की समस्याओं के निवारण व सहयोग के लिए मानवाधिकार आयोग का गठन हुआ है़ मानव के अधिकारों के संरक्षण […]
मानवाधिकार पर कार्यक्रम आयोजित हिसुआ. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित वरीय नागरिक संघ कार्यालय में मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानवाधिकार पर चर्चा हुई़ अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि आम लोगों को कई तरह की समस्याओं के निवारण व सहयोग के लिए मानवाधिकार आयोग का गठन हुआ है़ मानव के अधिकारों के संरक्षण के लिए यह काम कर रहा है़ 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित है और यह लोगों को जागरूक करने का भी दिन है़ अन्य वक्ताओं ने भी मानवाधिकार के बारे में जानकारी प्रस्तुत की़ मौके पर महामंत्री ललित किशोर शर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, रामचंद्र प्रसाद शर्मा, जनार्दन प्रसाद शर्मा, अर्जुन प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, उपेंद्र सिंह, राधा रमण शर्मा आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




