योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं की दी गयी जानकारी

योजनाओं की दी गयी जानकारी नारदीगंज. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार बैंक की मसोढ़ा शाखा के सौजन्य से गुरुवार को हंडिया गांव में विशेष शिविर लगाया गया. इस दौरान जीरो बैलेंस खाता, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना आदि पर चर्चा की गयी. इस दौरान जीविका […]

विज्ञापन

योजनाओं की दी गयी जानकारी नारदीगंज. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार बैंक की मसोढ़ा शाखा के सौजन्य से गुरुवार को हंडिया गांव में विशेष शिविर लगाया गया. इस दौरान जीरो बैलेंस खाता, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना आदि पर चर्चा की गयी. इस दौरान जीविका में कार्यरत महिलाओं के अलावा उपस्थित लोगों को ऋण के रुपये का सदुपयोग करने की सलाह दी गयी. मौके पर शाखा प्रबंधक कमलेश कुमार, बीसीए सतीश कुमार मिश्र, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह, बब्लु कुमार व संजय कुमार आदि उपस्थित थे. बैंक की बस्ती बिगहा शाखा के सौजन्य से साक्षरता मिशन के तहत बस्ती बिगहा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान बैंक जमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना, जीएलजी, केसीसी, शिक्षा ऋण आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर शाखा प्रबंधक राजीव नयन प्रसाद, अशोक कुमार चौधरी, रीना कुमारी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, गुड़िया देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन