धान खरीद की परेशानियों पर हुई चर्चा

Updated at : 10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद की परेशानियों पर हुई चर्चा

धान खरीद की परेशानियों पर हुई चर्चावारिसलीगंज. एलआरडीसी एनके चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को अंचल कार्यालय में प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक हुई. बैठक में अध्यक्षों से धान खरीद शुरू करने को लेकर निर्देश दिया गया. साथ ही पैक्स अध्यक्षों को होने वाली परेशानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात एलआरडीसी […]

विज्ञापन

धान खरीद की परेशानियों पर हुई चर्चावारिसलीगंज. एलआरडीसी एनके चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को अंचल कार्यालय में प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक हुई. बैठक में अध्यक्षों से धान खरीद शुरू करने को लेकर निर्देश दिया गया. साथ ही पैक्स अध्यक्षों को होने वाली परेशानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात एलआरडीसी ने कहीं. पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, अरुण कुमार, कामदेव सिंह, सुरेंद्र यादव आदि ने बताया कि हमलोग भी अपनी परेशानी से अधिकारी को अवगत करा दिया है. इसमें बिना ब्याज का ऋण एसएफसी द्वारा समय से भुगतान सीसी ऋण 37 लाख मिले. पैक्स को धान जमा करने के लिए सीएमआर गोदाम की व्यवस्था हो, मिलर पैक्स को गारंटी दें न कि डीसीओ को सहित अन्य समस्याओं की निराकरण को लेकर बात रखा गया है. इधर, एलआरडीसी की देखरेख में गुरुवार को ही प्रखंड परिसर स्थित ट्राइसेम भवन में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव आदि के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. खास कर पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का विखंडीकरण, वार्डवार करने का आदेश दिया. जबकि, मतदाता सूची की तैयारी का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ प्रभात केसरी, मुखिया मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, लुटन पंडित सहित अन्य लोग शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन