20 साल से नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

Updated at : 10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
20 साल से नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

20 साल से नहीं बदला ट्रांसफाॅर्मर बिजली नाम सुनते ही चौक जाते हैं उकौड़ा के लोगबिजली के अभाव में सिंचाई होती हैं प्रभावितप्रतिनिधि, पकरीबरावां विभागीय उदासीनता के कारण प्रखंड के उकौड़ा गांव में 20 साल से बिजली नहीं है. बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग आज भी रात में लालटेन का ही सहारा ले […]

विज्ञापन

20 साल से नहीं बदला ट्रांसफाॅर्मर बिजली नाम सुनते ही चौक जाते हैं उकौड़ा के लोगबिजली के अभाव में सिंचाई होती हैं प्रभावितप्रतिनिधि, पकरीबरावां विभागीय उदासीनता के कारण प्रखंड के उकौड़ा गांव में 20 साल से बिजली नहीं है. बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग आज भी रात में लालटेन का ही सहारा ले रहे हैं. पड़ोसी गावों में जैसे राइस, मदहा, सुमका, बरेवा पर सहित कई स्थानों पर बिजली की चकाचौध को देख लोग आशांवित होते हैं. इस मामले को लेकर गांव के कई बुद्धिजीवियों ने विभाग सहित वरीय अधिकारियों के पास रखा. ग्रामीणों ने बताया कि कनीय अभियंता व सहायक अभियंता अकसर मोबाइल स्वीच ऑफ रखते हैं. फोन लगने पर भी जिम्मेवारी नहीं ली जाती है. गांववालों ने ट्रांसफॉर्मर नहीं है इसकी सूचना संबधित आधिकारियों को दिया है. पंरतु, आज तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा. गांव में 20 साल पहले बिजली थी. परंतु, चोरों द्वारा ट्रांसफॉर्मर व तार चुरा लिये जाने के कारण 20 साल से इस गांव में अंधेरा है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे लालटेन की रोशनी में ही पढ़ाई करते हैं. बच्चे कभी-कभी बिजली शब्द सुनकर चौक जाते हैं. क्या कहते हैं ग्रामीण बिजली आज के दौर में आधारभूत संरचना से जुड़ी है. बिजली का अभाव ग्रामीणों को खटकता है. नयी सरकार बनने पर लोगों की उम्मीद बनी है.रामदयाल प्रसाद, उकौड़ा बिजली नहीं रहने से गांव का विकास बाधित हुआ है. बच्चों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है. यदि सरकार इस पर ध्यान दें, तो अन्य गावों की तरह यहां भी बिजली पहुंच सकेगी.उदय महतो, उकौड़ाबिजली नहीं रहने के कारण गांव के बच्चे आज भी ढिबरी के सहारे पढ़ाई करते हैं. बिजली विहीन होने के कारण गांव में दूसरे काम भी प्रभावित होते हैं.संतोष कुमार, उकौड़ा हमारी खेती इससे बुरी तरह प्रभावित हैं. सिंचाई के अभाव में किसान समय पर फसल नहीं लगा पाते हैं. पटवन भी समय पर नहीं हो पाता है. इसका असर उपज पर पड़ता है.बनारस महतो, उकौड़ा बोले डीएम राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना लाभ प्रत्येक गांवों को दिया जाना है. यथा संभव प्रयास किया जा रहा है. सरकार के निर्देशानुसार कार्य जारी है. उकौड़ा के संबंध में विभाग से जानकारी ली जा रही है. मनोज कुमार, डीएम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन