मतदाता सूची बनाने का प्रशक्षिण लेने गये पटना

मतदाता सूची बनाने का प्रशिक्षण लेने गये पटना नवादा (नगर). पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट के विखंडीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. डीएम मनोज कुमार की पहल पर 10 दिसंबर को सभी प्रखंडों में पंचायत सचिव, बीएलओ, मुखिया, हारे हुए मुखिया अन्य जन प्रतिनिधि आदि के बीच विखंडित वोटर लिस्ट को दिखलाने […]
मतदाता सूची बनाने का प्रशिक्षण लेने गये पटना नवादा (नगर). पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट के विखंडीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. डीएम मनोज कुमार की पहल पर 10 दिसंबर को सभी प्रखंडों में पंचायत सचिव, बीएलओ, मुखिया, हारे हुए मुखिया अन्य जन प्रतिनिधि आदि के बीच विखंडित वोटर लिस्ट को दिखलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि वोटर लिस्ट विखंडीकरण कार्य में किसी प्रकार से गलती न हो. इधर, वोटर लिस्ट का कंप्यूटराइजेशन करने के लिए अधिकारियों को आयोग द्वारा ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गयी है. बुधवार को एनआइसी के अधिकारियों सहित विभाग के चुने हुए लोगों को ट्रेनिंग के लिए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय भेजा गया. ट्रेनिंग पाने के बाद जिले के कर्मियों को ट्रेंड करने का काम यह लोग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




