सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटे केक

Updated at : 09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटे केक

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटे केक फोटो-9नवादा कार्यालय. बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया. इस मौके पर कांग्रेसियों ने केक काट कर उन्हें त्याग की देवी बताया. जिलाध्यक्ष आभा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जन्मदिन पर उनको […]

विज्ञापन

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटे केक फोटो-9नवादा कार्यालय. बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया. इस मौके पर कांग्रेसियों ने केक काट कर उन्हें त्याग की देवी बताया. जिलाध्यक्ष आभा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जन्मदिन पर उनको बधाई दिया. जन्मदिन के मौके पर कांग्रेसियों ने एक स्वर से संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया. संगठन के मजबूती के लिए चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक से लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रोहित सिन्हा, कृष्ण कुमार प्रभाकर, मधुसूदन प्रसाद, एजाज अली मुन्ना, एनएससीयूआइ के अध्यक्ष नंदन कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, बुलेट सिंह, जयंत कुमार, मुकेश कुमार, अखिलेश सिंह, गौरी शंकर सहाय, विजय कुमार, मुकेश कुमार सैनी, मन्नु सिंह, निभा कुमारी, अनिल सिंह, नवीन पासवान आदि मौजूद थे. इधर, कांग्रेस सेवादल कार्यालय में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की जयंती सेवादल के अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू की अध्यक्षता में मनायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन