उर्दू शिक्षकों की बहाली का शिड्यूल तय

Updated at : 08 Dec 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों की बहाली का शिड्यूल तय

नवादा (नगर) : पंचायत व प्रखंड नियोजन इकाईयों में उर्दू शिक्षकों की बहाली को लेकर विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है. उर्दू शिक्षकों को तय समय सीमा के अंदर नियोजन पत्र दिये जाने के लिए विभाग सक्रियता से काम कर रहा है. डीइओ के आदेश के अनुसार इस माह के 28 तारीख तक नियोजन […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : पंचायत व प्रखंड नियोजन इकाईयों में उर्दू शिक्षकों की बहाली को लेकर विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है. उर्दू शिक्षकों को तय समय सीमा के अंदर नियोजन पत्र दिये जाने के लिए विभाग सक्रियता से काम कर रहा है.
डीइओ के आदेश के अनुसार इस माह के 28 तारीख तक नियोजन पत्र बांटने का समय तय किया गया है. इसके लिए नियोजन इकाईयों में बनाये गये मेधासूची को अनुमोदित करने का काम शुरू कर दिया गया है.
चुनाव कार्य को लेकर नियोजन की प्रक्रिया रूकी हुई थी. विभाग के आदेश के बाद जिला में नियोजन का कार्य तेज हो गया है. जिला के 187 पंचायतों, प्रखंडों व नगर निकायों के नियोजन इकाईयों में उर्दू शिक्षकों की बहाली होनी है. सभी नियोजन इकाईयों को 10 दिसंबर तक मेधासूची जारी करने का आदेश दिया गया है. जारी मेधासूची को जिला कार्यालय की ओर से 14 दिसंबर तक अनुमोदन करना है.
मेधासूची का अंतिम प्रकाशन 17 से 23 दिसंबर तक किया जाना है. इसके बाद जारी मेधासूची के आधार पर 28 दिसंबर को नियोजन पत्र वितरण की तिथि रखी गयी है. स्थापना डीपीओ एसके मंडल ने कहा कि नियोजन को लेकर विभागीय स्तर पर सभी कार्रवाई की गयी है. सभी नियोजन इकाईयों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये गये है. तय समय सीमा के अंदर नियोजन प्रक्रिया तय की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन