नवादा-जमुई मार्ग पर मिला वृद्ध का शव

नवादा-जमुई मार्ग पर मिला वृद्ध का शव पकरीबरावां. सोमवार की सुबह कचना मोड़ के रिमझिम लाइन होटल के पास वृद्ध का शव बरामद किया गया़ वृद्ध की पहचान दुधैला गांव के रामलखन यादव के रूप में ग्रामीणों ने की़ घटना की सूचना पर मृतक के परिजन शव को उठा कर ले जा रहे थे. इसी […]
नवादा-जमुई मार्ग पर मिला वृद्ध का शव पकरीबरावां. सोमवार की सुबह कचना मोड़ के रिमझिम लाइन होटल के पास वृद्ध का शव बरामद किया गया़ वृद्ध की पहचान दुधैला गांव के रामलखन यादव के रूप में ग्रामीणों ने की़ घटना की सूचना पर मृतक के परिजन शव को उठा कर ले जा रहे थे. इसी दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां परिजनों ने वृद्ध के शव को देने से इंकार कर दिया़ वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह पता नहीं चल पा रहा है़ मृतक रविवार को गुलनी में क्रिकेट मैच देखने गया था़ देर रात जब वह घर नही पहुंचा, तो परिजनों ने काफी छानबीन की़ सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके परिजन को मृत होने की सूचना दी़ आनन-फानन में परिजन पहुंच कर शव को ले जाने लगे. इसी दौरान थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे़ परिजनों के आग्रह पर वृद्ध के शव को परिजनों के हवाले दाह-संस्कार के लिए कर दिया गया़ वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध की हालत काफी जीर्ण-शीर्ण थी. इस कारण आग्रह पर शव परिजन के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




