आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी

आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी सिरदला. उग्रवाद प्रभावित चौकिया पंचायत के बंझौरिया में सोमवार की सुबह महुआ शराब की अवैध भट्ठियों पर छापेमारी की गयी. इसमें बंझौरिया स्थित बाधार में 12 अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया व करीब 70 हजार के जावा को बहा दिया गया. निर्माण के सभी […]
आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी सिरदला. उग्रवाद प्रभावित चौकिया पंचायत के बंझौरिया में सोमवार की सुबह महुआ शराब की अवैध भट्ठियों पर छापेमारी की गयी. इसमें बंझौरिया स्थित बाधार में 12 अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया व करीब 70 हजार के जावा को बहा दिया गया. निर्माण के सभी उपकरण को बरामद कर लिया गया है. इस छापेमारी में आबकारी विभाग के अधिकारी रामप्रीत कुमार के साथ सिरदला पुलिस ने भी सहयोग किया है. उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिरदला क्षेत्र में संचालित करीब 178 भट्ठी को पंचायत चुनाव से पहले ही ध्वस्त कर अवैध महुआ शराब निर्माण पर रोक लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




