पैक्स गोदामों का हुआ सत्यापन

Updated at : 07 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स गोदामों का हुआ सत्यापन

पैक्स गोदामों का हुआ सत्यापन अकबरपुर. बीडीओ राधारमण मुरारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर पैक्स गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम से संबंधित आवश्यक विवरण व भंडारण क्षमता की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि फतेहपुर, सकरपुरा, बड़ैल, कुलना, पैजुना, बुधुआ, पांती, बकसंडा, नेमदारगंज, बरेव, फरहा, भनैल, लोदीपुर, […]

विज्ञापन

पैक्स गोदामों का हुआ सत्यापन अकबरपुर. बीडीओ राधारमण मुरारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर पैक्स गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम से संबंधित आवश्यक विवरण व भंडारण क्षमता की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि फतेहपुर, सकरपुरा, बड़ैल, कुलना, पैजुना, बुधुआ, पांती, बकसंडा, नेमदारगंज, बरेव, फरहा, भनैल, लोदीपुर, परतो करहरी आदि पंचायतों में व्यक्तिगत रूप से पैक्स के गोदामों का भौतिक सत्यापन किया गया, इनमें फतेहपुर, सकरपुरा, बड़ैल पंचायतों में तीन सौ एमटी सही पाये गये. इसी तरह कुलना, गोविंदबिगहा, भनैल, लोदीपुर में दौ सौ एमटी जर्जर अवस्था में पाया गया. नेमदारगंज, बुधुआ, बकसंडा, फरहा, बरेव, पचरूखी, तेयार, बलिया बुर्जूग में पैक्स गोदाम नही पाया गया. जबकि, पैजुना, पांती पंचायतों में एक सौ एमटी का गोदाम पाया गया. यह सभी गोदाम जर्जर अवस्था में है. अकबरपुर व्यापार मंडल का निजी गोदाम में दो हजार एमटी पाया गया. बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण किये गये गोदामों की स्थिति सत्यापित कर डीएम के अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन