पइन भराई मामले में तनाव

पइन भराई मामले में तनाव पइन की भराई कर विद्यालय बनाने की बात पर किसानों ने किया विरोधदोना पंचायत के लोगों डीएम से लगायी भराई रोकने की गुहारफोटो- 9, 9 ए, 9बी, 9सी, 9 डी, 9 ई प्रतिनिधि, हिसुआविद्यालय भवन निर्माण के नाम पर फसलों की सिंचाई का एक मात्र साधन डफलपुरा से होकर गुजरने […]
पइन भराई मामले में तनाव पइन की भराई कर विद्यालय बनाने की बात पर किसानों ने किया विरोधदोना पंचायत के लोगों डीएम से लगायी भराई रोकने की गुहारफोटो- 9, 9 ए, 9बी, 9सी, 9 डी, 9 ई प्रतिनिधि, हिसुआविद्यालय भवन निर्माण के नाम पर फसलों की सिंचाई का एक मात्र साधन डफलपुरा से होकर गुजरने वाले पइन की भराई किये जाने से कई गांवों में तनाव की स्थिति है़ दोना पंचायत के मुड़कट्टा, डीहुरी, दोना सहित कई गांवों के किसान इससे पइन का अस्तित्व खत्म हो जाने और पानी का आमद रूक जाने से बड़े रकबे में सिंचाई बाधित होने की बात कह विरोध जता रहे हैं. पइन दयाली बांध से निकलकर दोना पंचायत के कई गांवों तक जाती है़ यह पइन उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफलपुरा के बगल से भी गुजरी है़ विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित होने का हवाला देकर पइन की भराई की जा रही है़ गांववालों की शिकायत पर दो दिन पहले सीओ व थानाध्यक्ष ने कार्यस्थल पर जाकर काम को रोकवाया था. पइन भरने का काम रातों-रात काम किया जा रहा था़ उस दिन तो काम बंद हो गया, लेकिन फिर भराई का काम शुरू हो जाने से तनाव पैदा हो गया है़ स्थिति बिगड़ने की बात भी दोनों पक्षों के लोग कह रहे हैं. सैकड़ों किसानों का हस्ताक्षरयुक्त शिकायत अब डीएम को देकर पइन भराई पर रोक लगाने की मांग की गयी है़ गांव के लोगों की सुनेें पइन को भरा जा रहा है. कुछ लोग इसमें लगे हैं. पइन भरने के बाद सिंचाई का साधन ही बंद हो जायेगा. इसका हम विरोध कर रहे हैं. यह तनाव का कारण बन रहा है.कुंदन सिंह, दोनाविद्यालय बनने का आदेश हुआ है या नहीं यह भी साफ नहीं है़ पइन की भूमि पर लोगों की नजर है. लालच आ रहा है़ हमारे सिंचाई का साधन खत्म करना चाहते हैं. नगीना पासवान, दोनापइन से बड़े रकबे की सिंचाई होती है. पइन को भरने से सिंचाई का साधन खत्म हो जायेगा. सीओ व थानाध्यक्ष के रोकने के बाद भी लोग भराई का काम कर रहे हैं. इससे लोगों में तनाव है. उपेंद्र विश्वकर्मा, दोनाडफलपुरा और जयश्री बिगहा के लोग पइन को भर रहे हैं. इससे कई गांवों में फसल का पटवन नहीं हो पायेगा़ पइन को भरने की अनुमति नहीं दी गयी है पर फिर भी काम हो रहा है. राजदेव प्रसाद, दोनागलत काम करनेवालों पर होगी कार्रवाई मामले की सूचना मिलने पर रात को ही स्थल पर जाकर काम को रोकवाया था़ थानाध्यक्ष भी साथ थे़ काम रूक गया था, यदि फिर काम लोग कर रहे हैं, तो जाकर रोकवाया जायेगा़ लोगों पर नेम्ड एफआइआर किया जायेगा़ विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित किया जाना चाहिए. गलत काम करने वालों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी. पिंटू कुमार, सीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




