नि:शक्तों ने निकाली रैली

नि:शक्तों ने निकाली रैली डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापनफोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (नगर)अांबेडकर अंजना विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले विश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर पद यात्रा का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय से निकाले गये पद यात्रा की शुरुआत सदर एसडीओ राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर की. हर्षोंल्लास के माहौल में गाजे-बाजे […]
नि:शक्तों ने निकाली रैली डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापनफोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (नगर)अांबेडकर अंजना विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले विश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर पद यात्रा का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय से निकाले गये पद यात्रा की शुरुआत सदर एसडीओ राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर की. हर्षोंल्लास के माहौल में गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा. जिले भर से आये नि:शक्तों ने एक-दूसरे से गले मिल कर बधाई दिया व खुशियां मनाया. संस्था के अध्यक्ष अर्जुन कुमार रजक के नेतृत्व में निकाले गये पद यात्रा में दर्जनों नि:शक्त व्हील चेयर के साथ ही शामिल हुए. कार्यक्रम में समाजसेवी श्यामदेव मोदी ने कहा कि समाज में आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से नि:शक्त वंचित हैं. इनको उचित शिक्षा व सम्मान दिये जाने की जरूरत है. पदयात्रा के समाप्ति के बाद नि:शक्तों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा. संस्था की ओर से सौंपे ज्ञापन में नि:शक्तों की सीधी बहाली 18 से 50 वर्ष तक की आयु में करने, बीपीएल विकलांगों को अंत्योदय कार्ड पर 50 किलो अनाज देने, विकलांगों को पेंशन दो हजार रुपये किये जाने, विकलांग आवासीय विद्यालय प्रखंड स्तर पर खोले जाने आदि की मांग किया गया. इस अवसर पर सचिव सत्यदेव पासवान, श्यामदेव मोदी, रूबी, अनीता, सुनीता, पवन, महेश, विकास, शिवपूजन, दिनेश, अभिमन्यु, रविंद्र, अरुण, फूलचंद, विनय, लोकेश, विपिन, भानू प्रताप, रौशन आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




