जनगणना में जुटेगा बच्चों का नाम

जनगणना में जुटेगा बच्चों का नामफोटो-10नारदीगंज. राजकीय मध्य विद्यालय पंडपा में गुरुवार को जनगणना से संबंधित विषय पर प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार ने की. इस दौरान सीओ श्री कुमार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने की जानकारी उपस्थित प्रगणकों को दिया गया. मौके पर […]
जनगणना में जुटेगा बच्चों का नामफोटो-10नारदीगंज. राजकीय मध्य विद्यालय पंडपा में गुरुवार को जनगणना से संबंधित विषय पर प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार ने की. इस दौरान सीओ श्री कुमार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने की जानकारी उपस्थित प्रगणकों को दिया गया. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दिनेश कुमार व मास्टर ट्रेनर मोकामी लाल ने वर्ष 2011 के जनगणना का मुर्तरूप देने से संबंधित जानकारी लोगों को दिया. उन्होंने कहा जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से शुरू हुआ है. यह 31 दिसंबर तक चलाया जायेगा. इस कार्य में 254 गणना ब्लॉक में 109 प्रगणक को प्रतिनियुक्त किया गया है. इस कार्य के तहत नये बच्चे का नाम जोडा जायेगा. मृत व्यक्ति का नाम हटाये जाने की बात कही गयी. प्रपत्र का संशोधन प्रगणकों द्वारा किया जायेगा. इस दौरान लोगों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर के साथ राशन कार्ड का नंबर जोड़ने का निर्देश प्रगणकों को दिया गया है. मौके पर विद्यालय प्राचार्य विपिन कुमार विमल, वरीय शिक्षक शिवालक मिस्त्री, प्रगणक धनंजय कुमार, सुभाष चंद्र मिश्र, प्रेम प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, मधुसूदन उपाध्याय, विद्याभूषण कुमार, राजेश कुमार, अमरदीप कुमार व राजकुमार सिंह समेत प्रगणक व शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




