स्वास्थ व शक्षिा पर दिया जा रहा ध्यान

स्वास्थ व शिक्षा पर दिया जा रहा ध्यान विकलांगता दिवस पर विशेषस्वास्थ्य व शिक्षा विभाग दे रहा विशेष ध्यान कई लाभकारी योजनाएं भी बनाये गये हैं विकलांगों के लिएविकलांग पुनर्वास केंद्र हुआ बेकार फोटो-4,5 प्रतिनिधि, नवादा (नगर) विशेष आवश्यकता वाले विकलांगों के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग कई प्रकार के कार्यक्रम चला रहे हैं. विकलांगों […]
स्वास्थ व शिक्षा पर दिया जा रहा ध्यान विकलांगता दिवस पर विशेषस्वास्थ्य व शिक्षा विभाग दे रहा विशेष ध्यान कई लाभकारी योजनाएं भी बनाये गये हैं विकलांगों के लिएविकलांग पुनर्वास केंद्र हुआ बेकार फोटो-4,5 प्रतिनिधि, नवादा (नगर) विशेष आवश्यकता वाले विकलांगों के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग कई प्रकार के कार्यक्रम चला रहे हैं. विकलांगों को सही तरीके से इलाज व उनके अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा के तहत कई योजनाएं जिलास्तर पर चल रही है. प्रखंड स्तर पर विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के लिए कैंप लगाने की व्यव्स्था भी की गयी है. सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले माह लगाये गये शिविर में 139 विकलांगों का सर्टिफिकेट बनाया गया. इसके अलावा चयनित विकलांगों को पेंशन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है. विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवेदन करने के लिए वोटर आइडी कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र आदि जमा करना होता है. इसके बाद डॉक्टरों की टीम जांच करके उचित मूल्यांकन करते हुए विकलांगता के प्रतिशत के साथ प्रमाणपत्र जारी करते हैं. विकलांग विद्यार्थियों को मिल रहा बढ़ावा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत छह से 14 साल तक के विकलांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभाग काफी कार्य कर रहा है. श्रवण, अस्थी, दृष्टि, निशक्त बच्चों को पढ़ाई के साथ काउंसेलिंग, इलाज व अन्य सुविधाएं दी जा रही है. समावेशी शिक्षा के अंतर्गत 26 से 30 सितंबर तक श्रवण व अस्थी निशक्त बच्चों का जांच कैंप लगा कर जांच किया गया. इसमें 400 अस्थी निशक्त बच्चें व 350 श्रवण निशक्त बच्चों की जांच हुई. इसके बाद जरूरतमंद 188 निशक्त बच्चों को सुनने की मशीन व 182 अस्थी निशक्त बच्चों को ट्राइ साइकिल, कैलीपर, व्हील चेयर आदि देने की अनुशंसा की गयी. एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक सभी संकुल स्तर पर 25-25 विकलांग बच्चों के अभिभावकों को ट्रेनिंग दिया गया. पुनर्वास विशेषज्ञों की सहायता से जिला के लगभग 33 सौ अभिभावकों को विकलांग बच्चों की सही देखभाल करने, उनका मनोबल बढ़ाने व सही इलाज के बारे में बताया गया. छह अक्तूबर को कैंप लगा कर जरुरतमंद श्रवण निशक्त 64 बच्चों को हेयरिंग मशीन व अस्थी निशक्त 45 बच्चों को कैलीपर, बैशाखी, कृत्रिम हाथ आदि बांटे गये. 16 अक्तूबर को विशेष विकलांग 19 बच्चों को सुधारात्मक ऑपरेशन के लिए पटना के महावीर आरोग्य संस्थान भेजा गया. जहां पर 12 बच्चों का दृष्टि व सुनने की समस्या का ऑपरेशन कराया गया. ऑपरेशन करानेवालों में नरहट के मोहम्मद तुफैल, भदौनी के मोहम्मद नुमान, पहाड़पुर नवादा के सुमित, रोह की प्रियंका कुमारी, रजौली के सिंटू कुमार, कौआकोल के अताउल्लाह अंसारी, वरफी कुमारी, गुड्डू कुमार, अवधेश कुमार आदि बच्चे शामिल हैं. चलाया जाता है विशेष कैंप दृष्टी निशक्त व सुनने की समस्या से पीड़ित लड़कियों के लिए विशेष कैंप चलाया जा रहा है. रोह में दृष्टी निशक्त लड़कियों के लिए छह माह का आवासीय शिक्षण, प्रशिक्षण सह मूल्यांकन केंद्र चलाये जा रहे हैं. जबकि, नारदीगंज में श्रवण निशक्त लड़कियों के लिए छह माह का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है. जहां विशेषज्ञों द्वारा सामान्य कस्तूरबा विद्यालय की लड़कियों के साथ रख कर उनके प्रशिक्षण का काम किया जा रहा है. विकलांग पुनर्वास केंद्र बना खंडहर विकलांगों को सुविधा पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर विकलांग पुनर्वास केंद्र का गठन किया गया था. लेकिन, सही रखरखाव के अभाव में यह केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है. रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा यहां के व्यवस्था को संधारण करने का जिम्मा लिये जाने के बावजूद इसमें कोई गुणात्मक सुधार नहीं हो पाया है. आइटीआइ परिसर में पुर्नवास केंद्र होने के कारण विकलांग लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते हैं. इसके कारण यह केंद्र बेकार साबित हो रहा है.चलाये जा रहे कई कार्यक्रम विकलांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. बच्चों को उसकी अपंगता का कम से कम आभास हो इसके लिए उसके मोटिवेशन व अन्य जागरूकता के काम किये जा रहे हैं. बच्चों के पढ़ाई के साथ इलाज की व्यवस्था भी सरकार कर रही है. सुनील कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर, सामावेशी शिक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




