असहिष्णुता की बात करनेवालों की निंदा

Updated at : 02 Dec 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
असहिष्णुता की बात करनेवालों की निंदा

नवादा कार्यालय : शहर के सोनारपट्टी स्थित आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्य समाज द्वारा असिहष्णुता के नाम पर समाज में चल रहे कुत्सित विचारों की घोर निंदा की गयी. राष्ट्र में धर्मातंरण, विदेशी घुसपैट जैसे कारणों से देश की एकता व अखंडता पर मंडरा […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : शहर के सोनारपट्टी स्थित आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्य समाज द्वारा असिहष्णुता के नाम पर समाज में चल रहे कुत्सित विचारों की घोर निंदा की गयी. राष्ट्र में धर्मातंरण, विदेशी घुसपैट जैसे कारणों से देश की एकता व अखंडता पर मंडरा रहे खतरे को इंगित किया गया. एक समान नागरिक संहिता को देश में लागू करने की वकालत की गयी है. हमारा संविधान सर्वधर्म समभाव का द्योतक है, ऐसे में देश की अहिसष्णुता पर ऊंगली उठाना अनुचित है.
नागरिक को देश व समाज को सही दिशा की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए. गोष्ठी में आर्य समाज के मंत्री राजेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज आर्य, प्रेमशीला आर्य, सुनीता आर्य, नेहा गुप्ता, शांति आर्य आदि ने अपने विचारों को रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन