ट्रंप से झूठ बोल रहे रक्षा मंत्री हेगसेथ? ईरान युद्ध के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Updated at : 08 Apr 2026 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Pete Hegseth Misleading Trump

तस्वीर मे अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ

Pete Hegseth: मंगलवार, 7 अप्रैल को द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन के एक अनाम अधिकारी ने चौंकाने वाला दावा किया है. अधिकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सच नहीं बता रहे हैं. आरोप है कि हेगसेथ बातचीत के दौरान युद्ध की स्थिति को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, जिससे ट्रंप सार्वजनिक तौर पर गलत जानकारियां दोहरा रहे हैं.

विज्ञापन

Pete Hegseth: द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह हेगसेथ का वह दावा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन प्रोग्राम को पूरी तरह तबाह कर दिया है. हकीकत में ईरान की आधी से ज्यादा मिसाइलें अभी भी सुरक्षित हैं. इसके अलावा, हेगसेथ ने दावा किया था कि ईरानी आसमान पर अमेरिका का पूरा कब्जा है, जबकि हकीकत इसके उलट है.

एयर डिफेंस पर हेगसेथ के दावे निकले गलत

हेगसेथ हफ्तों से कह रहे थे कि ईरान के पास एयर डिफेंस सिस्टम नहीं बचा है. हालांकि, हाल ही में एक व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद माना कि ईरान की एक ‘हीट-सीकिंग मिसाइल’ ने अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था. इस घटना में दो अमेरिकी सैनिक ईरान के इलाके में फंस गए थे, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया. ट्रंप ने इसे ईरान की एक ‘लकी हिट’ बताया.

मिलिट्री एक्सपर्ट ने बताया क्या है असल चुनौती

स्टिम्सन सेंटर की मिलिट्री एक्सपर्ट केली ग्रीको ने बताया कि F-15 का गिरना यह दिखाता है कि अमेरिका के पास केवल हवाई बढ़त है, पूरी तरह वर्चस्व नहीं. उन्होंने कहा कि अमेरिका का कंट्रोल सिर्फ कुछ इलाकों और खास ऊंचाई तक सीमित है. अमेरिकी विमानों को कंधे पर रखकर चलाई जाने वाली रॉकेट मिसाइलों से बचने के लिए 15 से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ना पड़ रहा है.

व्हाइट हाउस और पेंटागन ने रिपोर्ट को नकारा

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने द वॉशिंगटन पोस्ट के इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को युद्ध की पूरी जानकारी है और कुछ भी उनकी प्लानिंग से बाहर नहीं है. वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने हेगसेथ पर उठ रहे सवालों को ‘झूठ और प्रोपेगेंडा’ बताया. उन्होंने कहा कि हेगसेथ ने राष्ट्रपति को ईरान के हथियार और नेटवर्क खत्म करने के सटीक विकल्प दिए हैं.

रक्षा मंत्री हेगसेथ पर चल सकता है महाभियोग

सांसद यासामिन अंसारी ने 6 मार्च को घोषणा की कि वह हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग (इंपिचमेंट) का प्रस्ताव ला रही हैं. महाभियोग (इंपिचमेंट) एक विशेष कानूनी प्रक्रिया है, जिसके जरिए राष्ट्रपति या रक्षा मंत्री जैसे बड़े पदों पर बैठे व्यक्तियों को संविधान उल्लंघन या गंभीर अपराध के आरोप में उनके पद से हटाया जा सकता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के पुलों, बिजली घरों और यहां तक कि मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी करना ‘युद्ध अपराध’ है. इससे पहले सांसद श्री थानेदार भी हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की मांग कर चुके हैं. सीनेटर क्रिस मर्फी ने भी नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाने को गलत बताया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान नहीं… चीन था सीजफायर का सूत्रधार! जानें कैसे हुआ युद्धविराम

ट्रंप ने किया दो हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान

तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम (सीजफायर) की जानकारी दी. ट्रंप ने इसे ‘वर्ल्ड पीस’ के लिए बड़ा दिन बताया और कहा कि ईरान भी अब शांति चाहता है. ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को फिर से खोलने और व्यापार शुरू करने में मदद मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समय मिडिल ईस्ट के लिए एक नए ‘स्वर्ण युग’ की शुरुआत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जंग रुकी, लेकिन ट्रंप फंसे! सीजफायर के बाद अमेरिका में होने लगी इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola