न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, कीवी पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर किया स्वागत
न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले शहर ऑकलैंड पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का यहां शानदार स्वागत हुआ और उनके स्वागत के लिए पहुंचे न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के बाॅडी लैंग्वेज से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बातचीत काफी सार्थक हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में न्यूजीलैंड के सबसे प्रमुख शहर ऑकलैंड पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बुलावे पर पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. अपने दो दिन के दौरे के दौरान पीएम मोदी, पीएम लक्सन और न्यूजीलैंड के बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे.
न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री पीएम का स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन खुद पहुंचे. उन्होंने पीएम मोदीका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया और उन्हें गले से लगाया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई अन्य नेता भी मौजूद थे.अपनी दो दिवसीय न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
न्यूजीलैंड के साथ आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंध मजबूत होंगे
विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री लक्सन के साथ उनकी बातचीत का मुख्य ध्यान आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर केंद्रित रहेगा. उन्होंने कहा था कि मेरी यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई सकारात्मक गति को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है.
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त, मजबूत साझेदारी, महत्वाकांक्षा और साझा भविष्य के लिए हुए समझौते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









