स्मारिका प्रकाशन के लिए बना संपादक मंडल

स्मारिका प्रकाशन के लिए बना संपादक मंडल नवादा (नगर). कन्हाई इंटर स्कूल की पत्रिका सुगंधा के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल का गठन कर लिया गया है. प्राचार्य रामशरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संपादकमंडल का गठन किया गया. संपादक मंडल में संपादक का जिम्मा प्राचार्य को दिया गया, जबकि सहायक संपादक […]
स्मारिका प्रकाशन के लिए बना संपादक मंडल नवादा (नगर). कन्हाई इंटर स्कूल की पत्रिका सुगंधा के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल का गठन कर लिया गया है. प्राचार्य रामशरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संपादकमंडल का गठन किया गया. संपादक मंडल में संपादक का जिम्मा प्राचार्य को दिया गया, जबकि सहायक संपादक के रूप में वरीय शिक्षक रविंद्र कुमार पांडेय, डाॅ राकेश कुमार रंजन, शैलेश कुमार रंजन, विभा कुमारी, अजय कुमार, मुरली मनोहर को शामिल किया गया है. पत्रिका के लिए आलेख छात्रों व शिक्षकों के अलावा कई साहित्यकारों, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों से संग्रह किया जा रहा है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वाराणसी में पत्रिका का प्रारूप तैयार किया जायेगा. इसके लिए डाॅ राकेश कुमार रंजन को जिम्मा दिया गया. अगले सप्ताह से उच्च पदाधिकारियों से शुभकामना प्राप्त करना शुरू कर दिया जायेगा. संपादकमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर हाल में जनवरी माह में पत्रिका विमोचन कर दिया जायेगा. बैठक में चयनित संपादकमंडल सदस्यों के अलावा शशि कुमार, सुनील कुमार, प्रेमचंद कुमार, रेखा कुमारी, मंजु कुमारी, मेनका कुमारी, शीला कुमारी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




