डीइओ ने बीइओ पर कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव से की अनुशंसा

Updated at : 23 Nov 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने बीइओ पर कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव से की अनुशंसा

डीइओ ने बीइओ पर कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव से की अनुशंसा पकरीबरावां, अकबरपुर व गोविंदपुर से उपलब्ध नहीं कराये गये प्रमाणपत्र नवादा कार्यालयजिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज कर 2006 से अबतक नियोजित प्रखंड व पंचायत शिक्षकों के अंकपत्र व प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में तीन प्रखंडों […]

विज्ञापन

डीइओ ने बीइओ पर कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव से की अनुशंसा पकरीबरावां, अकबरपुर व गोविंदपुर से उपलब्ध नहीं कराये गये प्रमाणपत्र नवादा कार्यालयजिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज कर 2006 से अबतक नियोजित प्रखंड व पंचायत शिक्षकों के अंकपत्र व प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में तीन प्रखंडों द्वारा अवहेलना बरतने की बात कही गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के समक्ष नियोजित प्रखंड व पंचायत शिक्षकों के अंकपत्र व अन्य अभिलेख पकरीबरावां, अकबरपुर तथा गोविंदपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है़ ऐसे में कार्यों के संपादन में व्यवधान उत्पन्न होने की बात कही है़ जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की अनुषंसा की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन